एक्सप्लोरर

बिहार: STF की कार्रवाई में कांस्टेबल सहित 4 गिरफ्तार, AK-47 समेत कई हथियार मिले, क्या है मामला?

Bihar News: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये चारों आरोपी प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह नाम के दो लोगों की हत्या की साजिश रच रहे थे. इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है.

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में एसटीएफ ने शुक्रवार (06 जून, 2025) को बड़ी कार्रवाई की. दो व्यक्तियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक निलंबित कांस्टेबल समेत चार लोगों को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बंदूक, चार मैगजीन और 130 कारतूस बरामद किया है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, निलंबित कांस्टेबल के परिसर से कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सरोज सिंह (निलंबित पुलिस कांस्टेबल), निशांत कुमार राय, परशुराम सिंह और मुन्ना यादव के रूप में हुई है.

प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह की हत्या की रची जा रही थी साजिश

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "एसटीएफ ने जिला पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर इलाके में, निलंबित कांस्टेबल के परिसर पर छापेमारी की. इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि ये चारों आरोपी प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह नाम के दो लोगों की हत्या की साजिश रच रहे थे. उन्होंने इस मकसद को पूरा करने के लिए हथियार और गोला-बारूद खरीदा था."

एडीजी ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी सरोज सिंह के परिसर में पहुंचे, तो वह अपने साथियों के साथ भागने लगा और उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी भी की. उन्होंने बताया, "लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनपर काबू पा लिया. उनके (आरोपियों के) पास से एके-47 राइफल और एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया. आरोपियों की गोलीबारी में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ. सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाई." 

अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि सरोज सिंह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढे़ं- 2025 के चुनाव में दशरथ मांझी के बेटे को टिकट देगी कांग्रेस? जानिए किस सीट से हो सकती है दावेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget