एक्सप्लोरर

2025 के चुनाव में दशरथ मांझी के बेटे को टिकट देगी कांग्रेस? जानिए किस सीट से हो सकती है दावेदारी

Bihar News: 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ पिछले साल जेडीयू में शामिल हुए थे. इस साल फरवरी में वह कांग्रेस में शामिल हो गए. अब उन्हें टिकट का इंतजार है.

Bihar News: 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ ने शुक्रवार (06 जून, 2025) को खुलासा किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का टिकट चाहते हैं. वह हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. भागीरथ मांझी ने राहुल गांधी के दौरे से पहले 'पीटीआई' से बात की. उनके पिता बेलदौर गांव से ही ताल्लुक रखते थे.

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "जब राहुल गांधी यहां आएंगे तो मैं उनसे बोधगया से पार्टी का टिकट मांगूंगा." बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ नगरी के नाम पर क्षेत्र का नाम बोधगया रखा गया और यह एक आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है. यह सीट वर्तमान में बिहार में कांग्रेस की वरिष्ठ सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पास है. अब देखना होगा कि कांग्रेस अगर यह सीट भागीरथ मांझी के लिए मांगती है तो आरजेडी की ओर से दी जाती है या नहीं. 

भागीरथ मांझी ने कहा, "आप हमारे घर को देख सकते हैं. हमारे पास अभी भी पक्का मकान नहीं है. मैं राहुल गांधी से जो पहला अनुरोध करना चाहूंगा वह है हमें पक्का मकान मुहैया कराना." 

जेडीयू से कांग्रेस में शामिल हुए थे भागीरथ मांझी

गौरतलब हो कि दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ पिछले साल जेडीयू में शामिल हुए थे, लेकिन इस साल फरवरी में वह कांग्रेस में शामिल हो गए. पटना में गांधी के 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में भाग लेने के कुछ ही सप्ताह बाद उन्होंने यह भी कहा कि वह कुछ ही महीनों में होने जा रहे चुनाव में टिकट मांगेंगे.

जान लीजिए ये कहानी

दशरथ मांझी की पत्नी उनके लिए घर से खाना लाते समय गिर गई थी और उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद मांझी ने सिर्फ एक हथौड़ी और छेनी से पहाड़ को समतल कर रास्ता बना दिया, जिससे गयाजी जिले के दो प्रशासनिक ब्लॉकों के बीच की दूरी पहले की तुलना में 40 किलोमीटर से भी ज्यादा घट गई. मांझी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में कई साल लग गए और 2007 में उनका निधन हो गया. इस मार्मिक जीवन गाथा पर आधारित एक फिल्म 'मांझी - द माउंटेन मैन' भी बनी, जिसमें मुख्य भूमिका राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई थी.

यह भी पढ़ें- PHOTOS: 'माउंटेन मैन' के गांव पहुंचे राहुल गांधी, भागीरथ मांझी से गले मिले, नारियल पानी पीया, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget