एक्सप्लोरर

Aurangabad News: औरंगाबाद में 2 बच्चों की मौत, एक डूब रहा था… दूसरा बचाने के लिए कूदा, चचेरे भाई थे दोनों

Aurangabad News: घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटी गांव की है. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख का मुआवजा तुरंत दिया जाएगा.

Aurangabad News: औरंगाबाद में सोमवार (31 मार्च, 2025) की सुबह दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटी गांव की है. सोमवार की सुबह 8 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है. ये दोनों बच्चे चचेरे भाई थे. मृतकों में एक बच्चा प्रमोद प्रसाद गुप्ता का 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार था जबकि दूसरा बच्चा विनोद प्रसाद गुप्ता का 5 वर्षीय पुत्र राजकुमार था. 

सदर अस्पताल में दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे गांव से दक्षिण दिशा की ओर पानी टंकी स्थित तालाब के पास खेल रहे थे. इसी दौरान प्रिंस का पैर फिसल गया और तालाब में गिर गया. पानी अधिक होने के कारण वह चीखने-चिल्लाने लगा. इसी दौरान प्रिंस को बचाने के लिए राजकुमार ने भी तालाब में छलांग लगा दी. दोनों गहरे पानी में डूब गए जिससे मौत हो गई.

परिजनों को बच्चों के डूबने की जानकारी तब हुई जब एक का शव (प्रिंस का) पोखर में दिखा. ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना परिजनों को दी. लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे. दूसरे बच्चे राजकुमार की तलाश शुरू की. राजकुमार नहीं मिला तो ग्रामीण पोखर में ही उसे खोजने लगे. कुछ देर में उसका शव को भी तालाब से ही मिला. परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

फेरी का काम करते हैं प्रिंस और राजकुमार के पिता

दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सदर अस्पताल में बच्चों के शव की सूचना पर नगर थाना के दारोगा प्रदीप कुमार पहुंचे. पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि प्रिंस और राजकुमार के पिता फेरी का काम करते हैं. 

घटना की सूचना पर जिला पार्षद अनिल यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि दिलीप प्रसाद गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद विजय मेहता, नौगढ़ मुखिया पंकज यादव आदि सदर अस्पताल पहुंचे. परिवार को ढांढस बंधाया. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख का मुआवजा तुरंत दिया जाएगा. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: छपरा में जेल से फरार हो गया कैदी, रात में दीवार फांदकर भागा, पहले भी कर चुका है ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget