एक्सप्लोरर

Bihar News: छपरा में जेल से फरार हो गया कैदी, रात में दीवार फांदकर भागा, पहले भी कर चुका है ऐसा

Bihar News: फरार कैदी सीवान के गोरियाकोठी का रहने वाला है. चोरी-छिनतई के मामले में उसे कुछ दिन पहले मंडल कारा लाया गया था. इस संबंध में जेल की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है.

Bihar News: बिहार के छपरा में एक कैदी जेल से फरार हो गया. बीते रविवार (30 मार्च, 2025) की रात की घटना है. जेल की दीवार फांदकर वह फरार हुआ है. बताया जा रहा है कि कैदी ने दूसरी बार ऐसा काम किया है. जैसे ही इसके बारे में जेल अधिकारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया. फरार कैदी का नाम नितेश कुमार बताया गया है. वो सीवान के गोरियाकोठी का रहने वाला है. चोरी-छिनतई के मामले में उसे कुछ दिन पहले मंडल कारा लाया गया था. 

मंडल कारा की ओर से थाने को दिया गया आवेदन

2023 में ट्रैक्टर चोरी की घटना में उसकी गिरफ्तारी हुई थी. उस समय भी जेल गेट से वह भाग गया था. इस पूरे मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि छपरा मंडल कारा की ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. घटना रात की है तो अभी मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी. 18 अप्रैल को भगवान बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी नितेश कुमार को गिरफ्तार किया था.

क्या कहते हैं एएसपी सदर?

इस घटना पर सदर एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. रात में जेल से बंदी के फरार होने की बात सामने आई है. जांच जारी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस पूरे मामले में मंडल कारा जेल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन ने फोन नहीं उठाया. 

फिलहाल इस तरह की घटना से जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं. दूसरी ओर फरार कैदी से जेल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहा है. आखिर कोई कैदी जेल से कैसे फरार हो सकता है? फिलहाल देखना होगा कि जेल प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कुछ कहा जाता है. किस स्तर से इस तरह की चूक हुई है यह भी जांच का विषय है.

यह भी पढ़ें- Kanhaiya Kumar: एक फोन कॉल और दिल्ली लौट गए कन्हैया कुमार, बीच में क्यों छोड़ दी पदयात्रा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget