एक्सप्लोरर

Bihar New Government: बिहार में फिर महागठबंधन की सरकार, 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, BJP करेगी धरना प्रदर्शन | 10 बड़ी बातें

Bihar New Government of Mahagathbandhan: बिहार में नई सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को सौंपी गई चिट्ठी में 164 विधायकों समर्थन है. जानिए दिन भर की दस बड़ी बातें.

पटनाः मंगलवार को दिनभर चली सियासी उठापटक के बीच यह तय हो गया कि बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनेगी और बुधवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 8वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. बुधवार को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण होगा. सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) डिप्टी सीएम बनेंगे. मंगलवार को नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.  राज्यपाल को सौंपी गई चिट्ठी में 164 विधायकों समर्थन है. जानिए दिन भर की दस बड़ी बातें.

सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी बैठक

बिहार के सियासी गलियारे में क्या होने वाला है यह सुबह तक किसी को पता नहीं था. पता सिर्फ इतना था कि सुबह 11 बजे आरजेडी और जेडीयू की खास बैठक होने वाली है. इसके दो दिन पहले से यह जरूर अंदाजा था कि बिहार में सियासी उथल पुथल मचने वाली है. मंगलवार की सुबह 11 बजे आरजेडी और जेडीयू ने बैठक की. दोपहर बाद साफ हो गया कि नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ दिया है.

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

बैठक के बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया. राजभवन की ओर से 12.30 से 1 बजे के बीच का समय मांगा गया लेकिन नहीं मिला. इसके बाद करीब चार बजे का वक्त मिला. इस बीच नीतीश कुमार ने मीडिया में यह कहा कि एनडीए के साथ काम करना संभव नहीं था.

महागठबंधन के नेता चुने गए नीतीश

इधर, महागठबंधन ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया. महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक में इसका फैसला हुआ. इसके बाद नीतीश कुमार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ सरकार बनाने का दावा करने के लिए राजभवन गए. नीतीश ने 164 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा. इसमें जेडीयू के 45, आरजेडी के 79, लेफ्ट के 16, कांग्रेस के 19, एक निर्दलीय और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के चार विधायक शामिल हैं.

जेडीयू का पहला रिएक्शन आया

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि 2013 से ही बीजेपी धोखा दे रही है. ललन सिंह ने आगे कहा कि 2020 से बीजेपी ने पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने कहा कि अब हमारा बीजेपी से गठबंधन नहीं रहेगा.

'आ रहे हैं, लालटेन धारी'

दोपहर में सियासी हलचल के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या जो अक्सर ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं उन्होंने एक वीडियो शेयर कर संकेत दे दिया था कि बिहार में कुछ होने जा रहा है. वीडियो में गाना था. 'लालू बिना चालू ई बिहार ना होई'. इस वीडियो के साथ ही रोहिणी आचार्या ने लिखा है- 'राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं, लालटेन धारी'.

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

नीतीश कुमार ने कहा, "मैं यहां राज्यपाल से मिलने आया और अपना इस्तीफा दे दिया कि बिहार की सेवा करना ही हमारा एजेंडा है. हमारे पास सात दलों का समर्थन है. इसमें लेफ्ट और जीतन राम मांझी की पार्टी भी शामिल है." नीतीश कुमार ने बिना आरसीपी सिंह का नाम लिए बीजेपी पर भी निशाना साधा. 

तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि बीजेपी उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है. हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ. बिहार में जो भी हो रहा था वो किसी से छुपा नहीं था. जनता विकल्प चाहती है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. नीतीश कुमार ने अपना काम किया, इन्होंने प्रधानमंत्री के सामने ये मांग रखी लेकिन इनकी मांग को नहीं माना गया. आज बीजेपी को छोड़कर बिहार विधानसभा के सभी दलों और सदस्यों ने नीतीश कुमार को अपना नेता मान लिया है."

बीजेपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव में मैनडेट बिहार में बीजेपी और जेडीयू को मिला था. प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को सीएम बनाया. बिहार की जनता को धोखा दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के जनादेश के साथ नीतीश कुमार ने धोखा किया. जनता माफ नहीं करेगी. संजय जायसवाल ने कहा कि 2005 के पहले आरजेडी के शासनकाल में बिहार की जो स्थिति थी, नीतीश कुमार फिर वही बिहार बनाने के लिए निकल पड़े हैं. क्यों धोखा दिया ये वही बता सकते हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने सवाल किया कि  तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है क्या, यह भी बताएं.

राष्ट्रपति शासन लागू हो- चिराग पासवान

इधर सियासी हलचल के बीच चिराग पासवान ने कहा कि कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते. बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए, ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं? चिराग पासवान ने कहा आज के बाद मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता शून्य है. जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे उसी के साथ सरकार बना ली. लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा उसी बीजेपी के साथ 2017 में ये चले गए.

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

तेज प्रताप यादव ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि हम सबसे पहले नौजवानों को रोजगार देंगे और महागठबंधन की सरकार बिहार को आगे ले जाने के लिए है. जनता के लिए हम लोग अच्छे से काम करेंगे. पिछली सरकार में गठबंधन तोड़ने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने काम के नाम पर गठबंधन तोड़ा था. इस बार भी हम बिहार को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हम साथ आए हैं, तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार का अपमान किया है. 

बीजेपी करेगी धरना प्रदर्शन

इधर देर शाम सीएमओ बिहार की ओर से जानकारी दी गई कि राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है. बुधवार दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण होगा. बिहार में हुई उलटफेर के विरोध में बुधवार सुबह 11 बजे बीजेपी के सभी विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, PK ने याद दिलाई 2017 वाली बात

Upendra Kushwaha Statement: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा- देश आपका इंतजार कर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget