एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha Statement: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा- देश आपका इंतजार कर रहा

Upendra Kushwaha Congratulated Nitish Kumar: जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई.

पटनाः बिहार में एनडीए गठबंधन में टूट हो चुकी है. तमाम अटकलों पर संशय बना हुआ था लेकिन मंगलवार की शाम सब कुछ साफ हो गया. खुद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (JDU Lalan Singh) ने यह कहा है कि बीजेपी 2013 से ही धोखा दे रही है. 2020 से बीजेपी ने पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने सीधा कहा कि अब हमारा बीजेपी (BJP) से गठबंधन नहीं रहेगा. इस बीच जेडीयू (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बधाई भी दे दी है.

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने ट्वीट कर लगभग सब साफ भी कर दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा- "नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई. नीतीश जी आगे बढ़िए. देश आपका इंतजार कर कर रहा है." 

यह भी पढ़ें- abp न्यूज एक्सक्लूसिव: ललन सिंह ने कहा - बीजेपी से गठबंधन खत्म, आज ही होगा इस्तीफा और सरकार बनाने का दावा पेश

इसके पहले अगस्त क्रांति को लेकर किया था ट्वीट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर अगस्त क्रांति दिवस की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा- "आज क्रांति दिवस है. समस्त देशवासियों को बधाई. आइए क्रांति दिवस से प्रेरणा ग्रहण करें, कुछ नया करने की, नई शुरुआत की. बिहारवासियों, देश को नई दिशा देने की. आदरणीय नीतीश कुमार जी (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में कदम दर कदम बढ़ाने की."

आरसीपी सिंह के बयान पर बोला हमला

इससे पहले आरसीपी सिंह के उस बयान, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि नीतीश कुमार सात जन्‍मों तक पीएम नहीं बन सकते इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिन्‍होंने ऐसा बयान दिया है यह उनके मानसिक दिवालियापन और नेतृत्‍व के प्रति कृतघ्‍न मानसिकता का परिचायक है. आज भले एनडीए के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं लेकिन देशभर में व्‍यक्तित्‍व के रूप में आकलन किया जाए तो नीतीश कुमार पीएम बनने की हर योग्‍यता रखते हैं. जिस व्‍यक्ति में इतनी योग्‍यता हो, उनके बारे में इस तरह का बयान देना आपत्तिजनक है.

यह भी पढ़ें- Bihar Political Crisis: बिहार में नीतीश-तेजस्वी की अगुवाई में अगली सरकार बनना तय! लालू यादव की बेटी ने किया ये ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget