एक्सप्लोरर

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, PK ने याद दिलाई 2017 वाली बात

Prashant Kishor on CM Nitish Kumar: पीके ने कहा कि जिस गठबंधन के खिलाफ नीतीश कुमार ने लड़ाई लड़ी आज उसी के साथ जाएंगे तो बेहतर होगा कि आप फिर जनता के बीच जाकर मैंडेट लें.

सीवान: बिहार की राजनीति में काफी उथल-पुथल मची है. आने वाले समय में कुछ बड़ा होने वाला है या क्या होगा इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है. इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर बड़ी बात कह दी है. पीके ने कहा कि जनता ने आप पर भरोसा किया तो आपको उसकी इज्जत करनी चाहिए. जिस गठबंधन के खिलाफ आपने लड़ाई लड़ी आज उसी के साथ जाएंगे तो बेहतर होगा कि आप फिर जनता के बीच जाकर मैंडेट लें.

दरअसल, प्रशांत किशोर एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार की शाम सीवान पहुंचे थे. यह बातें उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि एनडीए के नाम पर बिहार की जनता ने मैंडेट दिया था. जो भी सरकार है जनता ने उसे पांच सालों के लिए चुना है. पिछली बार जनता ने महागठबंधन को चुना था. 2017 में नीतीश कुमार ने उसे छोड़ कर एक नया फॉर्मेशन बना लिया, लेकिन सरकार तो पांच साल तक चली. अगर मध्यावधि चुनाव कराएंगे तो उससे तो जनता के कंधों पर ही बोझ बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- Patna News: RJD में नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद! जगदानंद सिंह का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा कोई गठबंधन

मैं ना तो सरकार में ना विपक्ष में: पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं एक नागरिक की हैसियत से कहूंगा कि सरकार पांच साल के लिए चुनकर आई है तो पांच साल पूरा होना चाहिए. चुनाव तो अक्टूबर-नवंबर 2025 में होना चाहिए. प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं ना सरकार में हूं और ना विपक्ष में, यह उनकी चिंता है किनकी सरकार बनेगी. मेरी कोई भूमिका नहीं है. जो हो रहा है मैं भी एक नागरिक के नजरिए से देख रहा हूं. कहा कि दलों का अपने विधायकों के साथ मिलना यह बहुत आश्चर्यचकित वाली बात नहीं है. मैं बिहार के लोगों से मिल रहा हूं और जन सुराज के बारे में बता रहा हूं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सियासी हलचल के बीच नीतीश को समर्थन देने के लिए कांग्रेस का बड़ा बयान, शकील अहमद खान ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget