एक्सप्लोरर

Bihar NDA Meeting: बिहार चुनाव को लेकर सीएम आवास में NDA की अहम बैठक, क्या कुछ हुआ तय?

NDA Meeting: बिहार पहुंचते ही अमित शाह ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने बैठकों और कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी है. साथ ही चुनावी रणनिति पर चर्चा भी की है.

Patna News: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में रविवार को सीएम आवास में एनडीए की बैठक हुई, 30 मिनट तक चली इस मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार, अमित शाह, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के प्रमुख नेता मौजूद रहे. बैठक से पहले ही नीतीश के नेतृत्व को लेकर स्थिति साफ हो गई थी. बैठक में भी अमित शाह ने साफ कर दिया कि नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव होगा. पीएम मोदी और नीतीश के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.

एनडीए नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक

सूत्रों के मुताबिक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ और सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई. कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा इस पर बातचीत हुई है.
225 सीट जीतने का टारगेट है. इस लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाए इस पर भी चर्चा हुई. एकजुट होकर रहना है, मजबूती से चुनाव में उतरना है. इसका आह्वान किया गया. साथ ही बैठक में कहा गया कि छोटे सहयोगी दलों के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा. 

दरअसल बिहार पहुंचते ही अमित शाह ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने बैठकों और कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी है. शनिवार की देर शाम अमित शाह पटना एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी के सभी विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. रविवार को राजधानी पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह गोपालगंज पहुंचे और वहां एक जनसभा को संबोधित किया. उसके बाद एनडीए नेताओं के साथ बैठक की. 

शाह ने नेताओं को चुनाव जीतने की दी टिप्स 

इससे पहले बीजेपी नेताओं के साथ बैठक में अमित शाह ने नेताओं को चुनाव जीतने की टिप्स भी दिए. सुझाव भी नेताओं से लिए गए. बैठक में कहा गया है कि जंगलराज दोबारा नहीं आए इसके लिए संकल्पित होकर बीजेपी काम करेगी. आरजेडी के 15 साल के शासनकाल के जंगलराज के मुद्दे को उठाया जाता रहेगा. केंद्र व बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Amit Shah In Bihar: 'मेरे जिगर के टुकड़ों' कहकर अमित शाह ने बिछाई चुनावी बिसात, मां सीता के मंदिर का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget