एक्सप्लोरर

Bihar Cyber Crime: साइबर ठगी के मामले में जामताड़ा पर भारी पड़ रहा बिहार का ये जिला, 10 बदमाश गिरफ्तार

Bihar 10 Cyber Criminals Arrested: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार साइबर बदमाशों के अलावा एक दर्जन से अधिक ठग भागने में सफल रहे. सबके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

नवादा: जब भी साइबर क्राइम (Cyber Crime) की बात आती है तो झारखंड का जामताड़ा सबसे पहले याद आता है लेकिन ऐसा लग रहा है कि बिहार का नवादा जिला इससे भी आगे निकलने की रेस में है. पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के निर्देश एवं पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार (19 दिसंबर) को वारिसलीगंज में छापेमारी कर 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. मोसमा और मसूदा गांव के बगीचे से ठगी करते इन्हें पकड़ा गया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से 13 मोबाइल सेट, 45 कस्टमर डेटा सूची सहित एक बाइक जब्त की गई है.

मंगलवार को स्थानीय थाने में प्रेस वार्ता की गई. बताया गया कि थाना क्षेत्र के मसूदा और मोसमा गांव के शीशम के बगीचे में  बैठकर बदमाशों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी करने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मसूदा गांव के बघार स्थित बगीचे में ठगी करते मसूदा ग्रामीण दिनेश प्रसाद के पुत्र धर्मवीर कुमार, विजय महतो के पुत्र सूरज कुमार और उपेंद्र मिस्त्री के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया.

इनके अलावा यहीं से नंदलाल चौधरी के पुत्र पवन कुमार, स्व. नंदलाल मिस्त्री के पुत्र कुंदन कुमार, शंभू प्रसाद के पुत्र छोटू कुमार और स्व. राजकुमार चौधरी के पुत्र राजाराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया. मौके से आधा दर्जन से अधिक साइबर बदमाश भागने में सफल रहे.

एक दर्जन से अधिक ठग मौके से फरार

वहीं मोसमा गांव के बधार में ठगों के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई. यहां से मोसमा गांव के उपेंद्र पंडित के पुत्र महेश कुमार, रामाशीष पंडित के पुत्र संदीप कुमार और दशरथ पंडित के पुत्र संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों स्थान से गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 13 मोबाइल फोन, 45 कस्टमर डेटा की सूची सहित एक बाइक जब्त की गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर बदमाशों के अलावा दोनों स्थानों से एक दर्जन से अधिक ठग भागने में सफल रहे. सबके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में कार के अंदर खेल रहे थे दो मासूम, आग लगने से जिंदा जले भाई-बहन, दोनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget