एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में कार के अंदर खेल रहे थे दो मासूम, आग लगने से जिंदा जले भाई-बहन, दोनों की मौत

Patna Children Burnt Alive in car: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र की घटना है. दोनों बच्चों की उम्र चार-चार साल थी. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पटना: राजधानी पटना में कार के अंदर खेल रहे दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना सोमवार (18 दिसंबर) देर शाम की है. गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी रामपुर में घर के बाहर खड़ी एक कार में भाई-बहन खेल रहे थे. इस बीच अचानक कार का दरवाजा लॉक हो गया और आग लग गई. आसपास के लोगों ने किसी तरह कार का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला लेकिन दोनों बुरी तरह जल गए थे. मरने वालों में संजीव यादव का चार साल का बेटा राजपाल और संजीव के भाई की चार साल की बेटी शामिल है.

घटना के बाद इलाके में अपना तफरी मच गई. लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी. बताया जाता है कि संजीव यादव मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं. पांच महीने पहले गौरीचक में नया घर बनाया था. गृह प्रवेश भी हुआ था. सोहगी मोड़ पर गिट्टी-बालू का कारोबार है. घटना के बाद मृतक के परिवार वाले बच्चों के शवों को लेकर जहानाबाद चले गए.

हमेशा लगी रहती थी पुरानी ऑल्टो कार

घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि उनके घर के बाहर पुरानी ऑल्टो कार हमेशा लगी रहती थी. संजीव यादव का चार साल का बेटा और उनके भाई की चार साल की बेटी कार में खेलने चले गए थे. कार का दरवाजा अंदर से बंद हो गया. लोगों का मानना है कि दोनों बच्चे माचिस आदि लेकर अंदर खेलने लगे होंगे जिससे आग लग गई. धुआं देख आसपास के लोग दौड़े. इस बीच अचानक कार के भीतर आग लग गई. आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका.

लोगों ने कार का शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पटना के गौरीचक थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी गांव वालों से नहीं मिली है. परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए और बिना थाने को सूचना दिए ही बच्चों के शव को दाह संस्कार के लिए लेकर जहानाबाद चले गए हैं.

यह भी पढ़ें- Parliament MP Suspended: 'अपने कर्मों पर, अपने कुकृत्यों पर…', सांसदों को निलंबित करने पर बोले ललन सिंह

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget