एक्सप्लोरर

शरारती तत्वों ने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ती को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास के अन्य मूर्तियों को क्षतिग्रस्त नहीं किया गया, सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को सोची समझी साजिश के तहत ही क्षतिग्रस्त किया गया है.

बक्सर: बिहार के बक्सर के अहिरौली में नए साल के माहौल को खराब करने की नियत से शनिवार को शरारती तत्वों ने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, मूर्ति के आसपास काफी संख्या में शराब की खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मूर्ति के आसपास शराबियों का जमवाड़ा रहता है और यह कहीं ना कहीं उनका ही काम है. घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र की है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से गंगा के तट पर बसा अहिरौली शराब तस्करों का अड्डा बन चुका है. इधर, घटना से नाराज लोगों में जमकर हंगामा किया. हालांकि, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया. पुलिस ने लोगों को मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

वहीं, घटना के संबंध में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष राम ने कहा कि स्थानीय लोगों ने ही मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया है. अगर उन पर पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो हमें बाध्य होकर सड़क जाम और उग्र आंदोलन करना पड़ेगा. वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास अन्य मूर्ति को क्षतिग्रस्त नहीं किया गया, सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को ही क्षतिग्रस्त किया गया है. ऐसे में यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है.

इधर, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, शराब मामले पर एसपी ने कहा कि हम पता लगा रहे हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास शराब की बोतलें कहां से आईं हैं. हम यह भी पता लगा रहे हैं कि स्थानीय चौकीदार द्वारा थानाध्यक्ष को सूचना दी गई है या नहीं. इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत

वीडियोज

Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण
2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
क्या गमले में भी उगा सकते हैं कॉफी का पेड़, जान लीजिए तरीका
क्या गमले में भी उगा सकते हैं कॉफी का पेड़, जान लीजिए तरीका
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
Embed widget