एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में रेप करने की नीयत से घर में घुसा था शख्स, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से जख्मी राज कुमार ठाकुर को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीते बुधवार को दुष्कर्म की कोशिश कर रहे एक शख्स का पीड़ित महिला ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया. इसके बाद से घायल शख्स को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

उधार का पैसा लेने गया था शख्स

जानकारी के अनुसार जिले के पारू थाना क्षेत्र के जलीलनगर गांव के रहने वाला राज कुमार ठाकुर सिमरी गांव में बीरेंद्र ठाकुर की पत्नी को पहले से कर्ज पर पैसा दिए हुए था और अपना उधार का पैसा लेने उसके घर गया. इसी दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला ने इसका विरोध किया और फिर महिला ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.

गंभीर रूप से जख्मी राज कुमार ठाकुर को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया. इस पूरे मामले को लेकर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया एक कि पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में राज कुमार ठाकुर नामक शख्स का प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं राज कुमार ठाकुर का कहना है कि वो पैसा मांगने गया था, तो हमला कर दिया गया. मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यही लग रहा है कि दुष्कर्म का प्रयास कर रहे होंगे या दुष्कर्म की नियत से ही घर में घुसे होंगे, जिस कारण ऐसी घटना घटी है. हमलोग मामले की जांच कर रहे हैं और अनुसंधान भी कर रहे हैं. घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है और जांच कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Watch: बहुत हुआ…! अपने 'अवतार' में आ गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'पूरी दुनिया को मैं…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget