एक्सप्लोरर

Watch: बहुत हुआ…! अपने 'अवतार' में आ गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'पूरी दुनिया को मैं…'

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल से शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो वाराणसी का है. पढ़िए उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए क्या कुछ कहा है.

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भक्ति और पूजा-पाठ के लिए भी जाने जाते हैं. कभी वे वृंदावन पहुंच जाते हैं तो कभी किसी और भक्ति स्थल पर चले जाते हैं. हाल ही में अनुष्का यादव को लेकर जब वे विवादों में घिरे तो पिता लालू ने एक्शन लिया और पार्टी-परिवार से बाहर कर दिया. अब तेज प्रताप ने शुक्रवार (13 जून, 2025) को अपना एक वीडियो शेयर किया है जो वाराणसी (बनारस) का है. वीडियो देखकर यही कहा जा सकता है कि तेज प्रताप यादव अब फिर से अपने 'अवतार' में आ गए हैं.

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, "बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो, हर हर महादेव बोलना ही होगा."

'न घर का रहे न घाट का…'

तेज प्रताप यादव ने जैसे ही अपना ये वीडियो पोस्ट किया तो यूजर्स भी कमेंट करने के लिए कूद पड़े. एक यूजर ने लिखा, "हर हर महादेव, तेज प्रताप यादव जी! काशी का तापमान आपके घर के तापमान से कम ही होगा. जब से आपको लालू यादव ने घर से निकाला है और आपके कच्चे चिट्ठे उद्घाटित हो गए हैं, तब से आप इधर-उधर मकना रहे हैं. चैन इक पल नहीं, और कोई हल नहीं. आदमी को कभी भी इस तरह का काम न करना चाहिए कि वह न घर का रहे न घाट का. कहावत का अंग बनकर रह जाए. खैर! महादेव आपका कल्याण करें. आपको सद्बुद्धि मिले. साहस मिले."

तेज प्रताप के सपने में आ चुके हैं भगवान

बता दें कि तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज से अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी वे कृष्ण के रूप में नजर आते हैं तो कभी उनके सपने में भगवान आ जाते हैं. जब मंत्री थे तो साइकिल से ही मंत्रालय पहुंच जाते थे. एक बार उन्होंने अपने सपनों के बारे में जिक्र करते हुए यह कहा था कि 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या नहीं आएंगे. एक बार कहा था कि उनके सपने में मुलायम सिंह यादव आए थे. इस तरह वे अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget