एक्सप्लोरर

Bihar News: शादी से पहले दुल्हन का वीडियो देख लड़के ने कहा- नहीं करूंगा विवाह, लड़की के पिता को आया हार्ट अटैक

Muzaffarpur News: 10 मार्च को कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आनी थी. मामला एक वीडियो को लेकर था जिसके बाद लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत की.

मुजफ्फरपुर: शादी से पहले होने वाली दुल्हन का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद लड़के ने विवाह से इनकार कर दिया. मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है. लड़के की इस बात को सुनकर लड़की के पिता को हार्ट अटैक आ गया. लड़के पक्ष की ओर से बारात नहीं लाई गई. घटना 10 मार्च की है. 10 तारीख को बारात आनी थी. इस मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने कुढ़नी थाने में शिकायत दर्ज कराई.

अब समझें पूरा मामला

मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. लड़की का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. लड़के की ओर से शादी से इनकार करने के बाद लड़की के गांव वालों ने पंचायत करके लड़के वालों के साथ बातचीत की. इसके बाद दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद अगले दिन दोनों की शादी हो सकी.

लड़की की शादी कुढ़नी थाना क्षेत्र के बगल के ही गांव के एक लड़के से तय हुई थी. लड़की के परिवार वालों का कहना है कि शादी से पहले गांव के ही एक लड़के ने अपने दो मामा के साथ मिलकर उनकी लड़की की अश्लील वीडियो वायरल किया था. लड़के पक्ष के कई लोगों को उसमें टैग कर दिया गया था. इसके बाद लड़के के परिवार वालों ने भी 10 तारीख को होने वाली शादी को कैंसिल कर दिया. बारात लेकर नहीं आए. पता चलने के बाद लड़की के पिता को हार्ट अटैक आया.

दो लोगों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ

पंचायत बुलाई गई और फिर 11 मार्च को दोनों की शादी कराई गई. शादी के बाद लड़की अपने ससुराल चली गई. लड़की के पिता का इलाज अस्पताल में जारी रहा. स्थिति में सुधार की बात कही जा रही है. कुढ़नी थानाध्यक्ष ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी. वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- RJD Leader Sunil Rai: छपरा से किडनैप किए गए RJD नेता को पुलिस ने छुड़ाया, बताया किस लिए बदमाशों ने उठाया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget