एक्सप्लोरर

RJD Leader Sunil Rai: छपरा से किडनैप किए गए RJD नेता को पुलिस ने छुड़ाया, बताया किस लिए बदमाशों ने उठाया था

RJD Leader Kidnapping Case: मंगलावर (14 मार्च) की सुबह बदमाशों ने अपहरण किया था. पुलिस ने आरजेडी नेता को बरामद करने के साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है.

छपरा: बिहार के छपरा में मंगलवार की सुबह आरजेडी नेता का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. स्कॉर्पियो से आकर आरजेडी नेता सुनील कुमार राय (RJD Leader Sunil Kumar Rai) को उठाकर ले गए थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर उन्हें छुड़ा लिया है. इस मामले में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने इसकी जानकारी दी. आरजेडी नेता के बरामद किए जाने के बाद यह भी पता चल गया कि बदमाशों ने उन्हें क्यों उठाया था.

मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 205/23 दर्ज किया गया था. इस पूरे मामले में छपरा एसपी गौरव मंगला ने बताया कि आरजेडी नेता सुनील कुमार राय को पुलिस ने डोरीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है. इस कांड में शामिल दो बदमाशों की भी गिरफ्तारी की गई है. बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है.

RJD Leader Sunil Rai: छपरा से किडनैप किए गए RJD नेता को पुलिस ने छुड़ाया, बताया किस लिए बदमाशों ने उठाया था

अपहरण का कारण भी सामने आया

आरजेडी नेता को छुड़ाने और इस मामले में दो बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद कारण का भी खुलासा हो गया. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था. भूमि विवाद में ही आरजेडी नेता सुनील राय का अपहरण हुआ था. एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

जांच के लिए बनी थी एसआईटी

बता दें कि अपहरण के बाद जब मामला सामने आया तो तुरंत पुलिस एक्शन में आई. एक तरफ जहां मुफस्सिल थाने में इस कांड को लेकर मामला दर्ज किया गया वहीं दूसरी ओर एसआईटी का गठन किया गया. यही वजह है एक्शन में आई पुलिस ने आरजेडी नेता को 24 घंटे में ही सकुशल छुड़ा लिया.

सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

आरजेडी नेता सुनील कुमार राय का अपहरण करने के लिए बदमाश स्कॉर्पियो से आए थे. अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इससे आधार पर पुलिस ने जांच में तेजी लाई. मंगलवार की सुबह करीब चार बजे के आसपास अपहरण किया गया था. सुनील राय सड़क के किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे. तभी बदमाश आए और मारपीट करते हुए उठा ले गए थे. सुनील कुमार राय मूल रूप से सारण के रहने वाले हैं. उन्होंने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की थी.

यह भी पढ़ें- RJD Leader Kidnapped: छपरा में आरजेडी नेता का अपहरण, स्कॉर्पियो में उठाकर ले गए बदमाश, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget