एक्सप्लोरर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दबंगों ने महादलित व्यक्ति की पिटाई के बाद चेहरे पर किया पेशाब, पीड़ित के आरोप पर मामला दर्ज

Mahadalit Beating In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में एक महादलित व्यक्ति की पिटाई का संगीन मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. गांव के ही दबंग पिता पुत्र पर आरोप है.

Muzaffarpur Mahadalit Beating Case: बिहार के मुजफ्फरपुर से सोमवार (15 जुलाई) को मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां गांव के ही दबंगों ने ना केवल एक महादलित व्यक्ति की पिटाई की है बल्कि मुंह पर पेशाब भी कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने सभी आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पूरा मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. 

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

पीड़ित शख्स ने बताया कि महादलित टोले में पड़ोसी की बेटी की शादी की बारात आनी थी. हम सभी ने बाराती को आने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए कीचड़ से सनी हुई पगडंडी पर मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था. इसी बात को लेकर हमलावरों के साथ पहुंचे आरोपियों ने ब्रह्म स्थान पर बैठे पीड़ितों के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर चाकू से सिर पर हमला कर दिया.

आरोप है कि जब वो लोग दर्द से कराहने लगे तो दबंगों ने जमीन पर उन्हें पटक दिया और इस मारपीट की घटना में  ने दबंगों द्वारा पीड़ित युवक के मुंह पर पेशाब किया. वहीं पीड़ित के शोर पर ग्रामीणों को आते देख सभी दबंग घर में आग लगाकर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले, जिसके बाद इस मामले में पीड़ित ने मनियारी थाने में गांव के ही दबंग पिता-पुत्र को नामजद करते हुए 3 अज्ञात हमलावरों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पूरे मामले में मनियारी थाना के एसआई सह केस आईओ अभिषेक कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों पर लगे सभी आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपित को पकड़ा जाएगा. जमीनी विवाद से जुड़ा मामला है. शादी के दिन विवाद हुआ था, जिसके बाद इस मामले में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बदसलूकी की गई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सुबह में जिसके अपहरण की लिखी रिपोर्ट उसी को शाम में होटल से ऐश करते पकड़ा, रेल पुलिस ने RDO को ऐसे खोज निकाला

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget