एक्सप्लोरर

Bihar News: सुबह में जिसके अपहरण की लिखी रिपोर्ट उसी को शाम में होटल से ऐश करते पकड़ा, रेल पुलिस ने RDO को ऐसे खोज निकाला

Begusarai RDO Conspiracy: बेगूसराय के ग्रामीण विकास पदाधिकारी ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली. रेल पुलिस के सामने उन्होंने ये बात स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस इसके पीछे की वजह जानने में जुटी है.

GRP Recovered Begusarai RDO From Hotel:  कोसी एक्सप्रेस से खुसरूपुर के नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक के अपहरण का पूरा मामला झूठा निकला. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चंद घंटे में ही अफसर को एक होटल से बरामद कर लिया. रेलवे पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास बने एक होटल से बरामद किया. उसके बाद आरडीओ दीपक कुमार को पूछताछ के लिए बख्तियारपुर रेल थाना लाया गया, जहां रेल पुलिस यह जानकर हैरान रह गई कि अपहरण की यह साजिश आरडीओ ने खुद रची थी.

हालांकि पुलिस को अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि इस साजिश के पीछ वजह क्या है? फिलहाल रेल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. साथ ही यह जानने की भी कोशिश की जा रही है कि आरडीओ ने अपने अपहरण की साजिश क्यों रची? सरकारी अफसर के इस कदम से उनके घर वाले भी काफी चिंतित और परेशान रहे. ट्रेन से अचानक गायब होने के कारण उन्होंने अपहरण की रिपोर्ट रेल थाने में दर्ज करा दी. 

क्या है आरडीओ के अपहरण का पूरा मामला?

दरअसल पूरा मामला ये है कि सोमवार (15 जुलाई) को मीडिया में ये खबर चली कि खुसरूपुर में बेखौफ अपराधियों ने सुबह 9:15 बजे पूर्णिया हटिया कोसी एक्सप्रेस ट्रेन से नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक का अपहरण हो गया है. बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के अम्बा निवासी रामानंद पाठक के पुत्र दीपक को परिजनों ने हाथीदह में ट्रेन चढ़ाया था और उन्हें गया में योगदान देना था, लेकिन हथियारबंद अपराधियों ने कोसी से दीपक को जबरन उतार लिया.

उसके बाद अपराधियों से बचते हुए दीपक प्लेटफार्म से खेत की ओर भागने लगे. भागने के दौरान ही फोन से दीपक ने परिवार वालों को ये सूचना दी. इसके बाद दीपक का फोन स्विच ऑफ बताने लगा. परिजनों ने खुसरूपुर पहुंच कर जीआरपी में यही बात रिपोर्ट में दर्ज कराई. दीपक के चचेरे भाई हरिशंकर पाठक ने बताया कि दीपक शादीशुदा हैं और उन्हें दो बच्चे हैं. उनका अपहरण हो गया है. 

पुलिस ने अधिकारी को सकुशल बरामद किया

रेल पुलिस भी मामले को चुनौती के साथ लेते हुए जांच में जुट गई और चंद घंटे बाद ही रेलवे स्टेशन के पास ही स्थित एक होटल से दीपक कुमार को बरामद कर लिया. बता दें कि दीपक कुमार छौराही प्रखंड कार्यालय में लेखापाल के पद पर कार्यरत हैं. बीपीएससी से वे आरडीओ के लिए चयनित हुए हैं, जीआरपी ने बताया कि दीपक के मोबाइल नंबर के माध्यम से जांच शुरू की गई और उन्हें एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया गया. 

ये भी पढ़ेंः Bhagalpur News: शादी में दूल्हे के मौसा की हत्या, बिन ब्याह के लौटी बारात, रो-रोकर बोली दुल्हन- 'मेरा कसूर क्या था'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget