एक्सप्लोरर

बेंगलुरु की घटना पर अब आया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'फरेबी सरकारों को इससे…'

Bangalore Stampede: सांसद पप्पू यादव ने बेंगलुरु की हृदयविदारक दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है. कहा कि मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ है.

Bangalore Stampede: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बीते बुधवार (04 जून, 2025) को हुई भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई. इस घटना पर अब बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार (05 जून, 2025) को उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया. इस घटना को उन्होंने दुखद बताया.

घटना पर क्या बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव?

पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, "बेंगलुरु चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के बाद जन उल्लास में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ है. कर्नाटक सरकार की संवेदनशीलता मर्मस्पर्शी लगी. उसने कुंभ, रेल हादसों की घटनाओं की तरह लाश की संख्या छुपाने, हेडलाइंस प्रबंधन पर जोर न देकर पीड़ितों और घायलों की सहायता करने पर बल दिया."

'फरेबी सरकारों को इससे सीख लेनी चाहिए'

आगे सांसद ने लिखा, "प्रशंसकों के अतिउत्साह में हुई इस दुर्घटना के लिए शासन ने खुले दिल से माफी मांगी. आज के दौर की फरेबी सरकारों को इससे सीख लेनी चाहिए. सभी सरकारों को ऐसे आचरण को केस स्टडी के रूप में अपनाना चाहिए."

बता दें कि आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया था. बीते बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विधानसभा पहुंची थी, जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने स्वागत किया था. इस बीच शाम के करीब 4.30 बजे के आसपास स्टेडियम के पीछे वाले गेट पर भगदड़ मच गई. ये घटना तब हुई जब विराट कोहली और पूरी आरसीबी टीम ट्रॉफी लेकर पहुंची थी. उधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वे इस घटना के बाद किसी का बचाव नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: आज दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, CM के पहुंचने से पहले आनंद मोहन ने की बड़ी मांग

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
Bankipur By-Election : कुल 25 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा की खास तैयारी, DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
कुल 25 उम्मीदवार बांकीपुर के मैदान में, सुरक्षा की खास तैयारी, DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget