एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: आज दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, CM के पहुंचने से पहले आनंद मोहन ने की बड़ी मांग

Bihar CM Nitish Kumar: दरभंगा स्थित नेहरू स्टेडियम में शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में सीएम को शामिल होना है. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (गुरुवार) दरभंगा स्थित नेहरू स्टेडियम में होने वाली शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं. आयोजन स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. 

बीते बुधवार (04 जून, 2025) को कार्यक्रम के आयोजनकर्ता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने शहीद सूरज नारायण सिंह को लेकर भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन में शहीद सूरज नारायण सिंह की भूमिका ऐतिहासिक रही है लेकिन, उन्हें उनके योगदान के अनुरूप सम्मान अब तक नहीं मिला. शहीद सूरज नारायण सिंह के जीवन और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है.

'राज्य सरकार को भारत रत्न देने की सिफारिश करनी चाहिए'

उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में सूरज बाबू की भूमिका को उजागर करना है. सीएम के दरभंगा पहुंचने से पहले ही आनंद मोहन ने बड़ी मांग की. कहा कि राज्य सरकार को उन्हें भारत रत्न देने की सिफारिश करनी चाहिए. दरभंगा के एक प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, क्योंकि यह उनका कर्मक्षेत्र था.

आनंद मोहन सिंह ने यह भी मांग की कि शहीद सूरज नारायण सिंह की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि बच्चे उनके आदर्शों और देशभक्ति से प्रेरणा ले सकें. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देने की भी पुरजोर मांग की.

दूसरी ओर दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बुधवार को नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने आयोजनकर्ताओं से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की. नेहरू स्टेडियम में बड़े स्तर पर पंडाल लगाए जा रहे हैं और लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस स्मृति सभा का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: कहां से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? 8 जून को आरा में होगा बड़ा खुलासा, क्या है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget