एक्सप्लोरर

'लगता है मेरी हत्या के बाद...', धमकी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव किस पर भड़के?

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने लिखा है कि बिहार सरकार सक्रिय नहीं है. लगता है मेरी हत्या के बाद लोकसभा एवं विधानसभा में शोक संवेदना जताने के लिए सक्रिय होंगे.

Pappu Yadav Demand Security: सांसद पप्पू यादव ने भारत सरकार से सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने सोमवार (28 अक्टूबर) को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा है. दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए दी गई धमकी को संज्ञान में लेते हुए पप्पू यादव ने सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग की है. सांसद ने पत्र में लिखा है कि मुझे कई बार धमकियां मिलती रही है.  

'बिहार सरकार सक्रिय नहीं है'- पप्पू यादव 

पप्पू यादव ने लिखा है कि बिहार सरकार सक्रिय नहीं है. लगता है मेरी हत्या के बाद लोकसभा एवं विधानसभा में शोक संवेदना जताने के लिए सक्रिय होंगे. पप्पू यादव ने पत्र में लिखा अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरी हत्या कभी भी हो सकती है. फिर इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार और बिहार सरकार की होगी. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को एक ट्वीट के कारण धमकी मिल रही है. इतनी धमकी के बाद भी मैं मुंबई गया था, दुख की घड़ी में साथ रहना चाहिए. हमने पूर्णियां में भी आईजी से बात की. 

पप्पू यादव ने कहा कि सत्ता में नहीं हूं, इसलिए मुझे मर जाना चाहिए. सत्ता के साथ आप नहीं हैं तो आप मरिए. श्रद्धांजलि बाद में दे दी जाएगी. नीतीश कुमार तो किसी से मिलते नहीं है, उनको तो बंद कर दिया गया है. सत्ता के लोगों से आप मिलते हैं, जो सत्ता में नहीं हैं उनसे तो आप मिलते भी नहीं है. बिहार की सरकार को इतना तो बेशर्म नहीं होना चाहिए. सुरक्षा को लेकर मेरी अमित शाह से भी बातचीत हुई है. अगर आप सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है तो कह दीजिए मैं अपनी सुरक्षा खुद कर लूंगा. 

मैंने स्वभाविक रूप से एक ट्वीट किया, कि कानून और संविधान सबसे बड़ा है. उससे बड़ा अगर सरकार किसी को बनाता है तो वो गलत है. मुझे किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है. संविधान और कानून की बात आएगी तो सरकार मुझे मरवाना चाहती है या नहीं ये तो सरकार जाने. इतने वीडियो और नंबर देने के बाद भी अधिकारी नहीं आए तो साफ है कि वे सिर्फ श्रद्धांजलि देने आएंगे.

बता दें कि सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से कॉल आया था. पप्पू यादव को कॉल करने वाले शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से कॉल किया. उसने पप्पू यादव को धमकाया है. वॉट्सऐप पर किए गए कॉल में उसने डीपी में लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगा रखी थी. यह कॉल तीन-चार दिन पहले की गई थी. फोन कॉल वाला शख्स सबक सिखाने की बात कर रहा था. फोन करने वाले ने ये भी कहा कि जो भी मेरे रास्ते में आएगा, जो आज हो रहा है, वही होता जाएगा." इस कॉल के बाद प्पपू यादव डरे हुए हैं, उन्हों अपने और अपने परिवार की चिंता सता रही है. 

पप्पू यादव ने किया था ये ट्वीट

दरअसल पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले ही बाबा सिद्दीकि की हत्या के बाद ट्वीट कर कहा था कि अगर सरकार इजाजत दे तो इस दो टके के लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क को खत्म कर देंगे. उन्होंने देश में रहने वालों को 'हिजड़ों' की गैंग बताया था और कहा था कि जेल में बंद हो कर वो कांंड पर कांड किए जा रहा है और हम लोग कुछ नहीं कर रहे हैं. इस ट्वीट के बाद हालांकि पप्पू यादव ट्रोल भी हो गए थे. अब उन्होंने भारत सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग की है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: सीएम आवास पर NDA की बैठक में नीतीश ने मंत्रियों को दिया टास्क, चुनाव के लिए बताया ये बड़ा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget