एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम आवास पर NDA की बैठक में नीतीश ने मंत्रियों को दिया टास्क, चुनाव के लिए बताया ये बड़ा प्लान

NDA Meeting: बैठक में प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक एनडीएन के एकजुट रहने पर जोर दिया गया. साथ ही ये तय हुआ कि 2025 का चुनाव एनडीए मिल कर लड़ेगा.

NDA Meeting In Patna: बिहार की राजधानी पटना में सीएम आवास पर आयोजित एनडीए की बैठक खत्म हो चुकी है. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चली करीब ढाई घंटे की बैठक में कई ऐजंडों पर चर्चा हुई. इस दौरान सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार ने फिर दोहराया कि "दो बार आरजेडी के साथ जा कर मैनें गलती की, लेकिन अब नहीं मैं बीजेपी के साथ ही रहूंगा". नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के नेताओं की ओर इशारा कर कहा कि इन्हीं लोगों के कारण मैं दो बार गया था अब नहीं जाऊंगा. इस बयान के जरिए नीतीश कुमार एनडीए नेताओं को बड़ा संदेश देना चाहते हैं, ताकि सभी लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ें.  इस बार वह एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं.

इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

इसके बाद बैठक में जिन अहम मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें 18 साल के ऊपर के वोटर्स को बिहार और सरकार की आज की नीतियों के बारे में बताना है, उन्हें अवगत कराना है कि सरकार क्या कुछ कर रही है. एनडीए  2005 के पहले का बिहार और आज के बिहार का अंतर बताएगी. सरकार के लोग पूरे प्रदेश में इसका प्रचार करेगें. 'नीतीश हैं तो ही सुरक्षित हैं', इस मेसेज के जरिए मुस्लिम समुदाय को साधने की कोशिश की जाएगी. केंद्र सरकार से मिली विशेष सहायता पर भी चर्चा हुई. 2025 के चुनाव में बिहार विधानसभा में 225 सीटें एनडीए की कैसे सुनिश्चित हो इसका लक्ष्य भी तय किया गया. 

2025 का चुनाव मिल कर लड़ेगा एनडीए

नीतीश कुमार ने बैठक में कहा कि आप लोग आपसी तालमेल बना कर रखें. सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उसे जनता तक पहुंचाएं. समय-समय पर बैठक करते रहे. हर स्तर पर एनडीए की मीटिंग होती रहनी चाहिए. प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक एकजुट रहना है. सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर समन्वय समिति भी गठित की जाएगी. 2025 का चुनाव एनडीए मिल कर लड़ेगा. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम शामिल हुए. इसके अलावा एनडीए के तमाम घट दलों के बड़े नेता इस बैठक में शामिल रहे, केवल आरएलजेपी को इस बैठक में नहीं बुलाया गया था. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: अंदर चल रही थी NDA की बैठक, सीएम हाउस के बाहर फूंका जा रहा था मुख्यमंत्री का पुतला, माजरा क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget