एक्सप्लोरर

Bihar Police: बिहार में पुलिस पर हमला करने वाले हो जाएं सचेत! कहीं 'मिर्ची पाउडर' बन जाए बवाले जान

Motihari Police: पुलिस का मानना है कि भीड़ के जरिए किसी भी परिस्थिति में पुलिस टीम पर हमले के बाद हथियार का प्रयोग करना उचित नहीं है, इस कारण मिर्च पाउडर और मिर्च से बने स्प्रे का इस्तेमाल होगा.

Police Will Keep Chilli Powder For safety: बिहार में पुलिस टीम पर हो रहे हमले से बचाव के लिए पुलिस अब नया रास्ता अख्तियार कर रही है. पुलिस अब सुरक्षा को लेकर पिस्तौल या अन्य हथियार ही नहीं रखेगी, बल्कि मिर्ची पाउडर से भी लैस होगी. दरअसल, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस भीड़ के जरिए लगातार हो रहे हमले के बाद मिर्ची पाउडर को हथियार बना रही है.

'लोगों पर हथियार का प्रयोग करना उचित नहीं'

पुलिस का मानना है कि भीड़ के जरिए किसी भी परिस्थिति में पुलिस टीम पर हमले के बाद हथियार का प्रयोग करना उचित नहीं है, इस कारण मिर्च पाउडर और मिर्च से बने स्प्रे का इस्तेमाल कर रही है. वैसे, पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर पुलिस अब कार्रवाई भी कर रही है. पिछले दिनों पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुलिस टीम पर हो रहे हमले की समीक्षा की थी. समीक्षा के बाद जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर हमलावरों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था.

इस निर्देश के बाद विशेष अभियान चलाकर 42 से अधिक लोगों को पुलिस टीम पर हमला किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, ढाका अनुमंडल में जहां पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं अरेराज अनुमंडल में छह, चकिया में 13, सदर -2 में आठ, पकड़ीदयाल अनुमंडल में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा रक्सौल अनुमंडल में दो तथा सदर-1 में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था.

मिर्च पाउडर या स्प्रे का होगा इस्तेमाल-एसपी

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात कहते हैं कि आम तौर पर असामाजिक तत्वों के जरिए पुलिस पर हमले की घटनाएं होती रही है. इसे रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. पुलिस ऐसी घटनाओं के बाद तत्काल हथियार का इस्तेमाल करने से बचती है जिसका असामाजिक तत्वों द्वारा नाजायज लाभ उठाया जाता है. ऐसे में पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ मिर्च पाउडर या मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने बताया कि इससे असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान भी हो सकेगी और उनमें डर भी व्याप्त होगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: अब विदेशी फिल्मों की होगी बिहार में शूटिंग! विजय सिन्हा ने कहा- इन देशों ने दिखाई रुचि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget