एक्सप्लोरर

Bihar News: अब विदेशी फिल्मों की होगी बिहार में शूटिंग! विजय सिन्हा ने कहा- इन देशों ने दिखाई रुचि

Vijay Sinha: विजय सिन्हा ने कहा कि हमने सांस्कृतिक संरक्षण और जन जागरुकता में फिल्मों की भूमिका पर जोर दिया. हमारे पास बिहार की विरासत को विश्व मंच पर लाने की प्रतिभा है.

Foreign Films Will Shoot In Bihar: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार (20 नवंबर) को कहा कि मॉरीशस सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं ने बिहार में फिल्मों की शूटिंग करने या राज्य पर आधारित फिल्में बनाने में रुचि दिखाई है. सिन्हा बुधवार को गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण के दौरान बिहार मंडप का उद्घाटन किया. 

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिहार की भागीदारी से राज्य में फिल्म निर्माण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जरिए हाल ही में अनुमोदित और अधिसूचित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजन होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की छवि बदलने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा, "मॉरीशस समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं ने बिहार में फिल्म की शूटिंग करने या राज्य पर आधारित फिल्में बनाने में रुचि दिखाई है. अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद कुछ ने अपनी परियोजनाओं पर काम करना शुरू भी कर दिया है"

सिन्हा ने सांस्कृतिक संरक्षण और जन जागरुकता में फिल्मों की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बिहार की विरासत को विश्व मंच पर लाने की प्रतिभा है. बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं. कला और संस्कृति के क्षेत्र में बिहार का गौरवशाली अतीत और प्राकृतिक सौंदर्य फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए काफी है. हम फिल्म निर्माताओं को बिहार आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं."

कला, संस्कृति और युवा विभाग का प्रभार संभाल रहे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म उद्योग के हितधारकों को आईएफएफआई-2024 में आने और बिहार में संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘आईएफएफआई में बिहार टीम के अधिकारी फिल्म निर्माताओं को बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उपायों के बारे में जानकारी देंगे, तथा फिल्म निर्माताओं के लिए पूर्ण संस्थागत समर्थन और पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश करेंगे.’’

गोरखपुर से सांसद एवं लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन भी आईएफएफआई-2024 में बिहार प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बिहार को फिल्म निर्माण स्थल के रूप में पूरी तरह से विकसित नहीं किया गया है. मुझे विश्वास है कि नई फिल्म नीति के साथ, राज्य, इसके कलाकार और इसकी लोक संस्कृति को उचित प्रदर्शन मिलेगा. राज्य सरकार ने इस उद्देश्य के लिए पहले से ही अत्याधुनिक, शूटिंग के अनुकूल बुनियादी ढांचा विकसित किया है.’’

भोजपुरी, हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुके किशन ने कहा, "बिहार बदल गया है. मैंने सुना है कि मॉरीशस सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं ने बिहार में फिल्म की शूटिंग करने या राज्य पर आधारित फिल्में बनाने में रुचि दिखाई है. यह राज्य सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि फिल्म निर्माता बिहार में काम करने के लिए उत्सुक हैं.’’ किशन ने खुशी जताई कि उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को 2025 के ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर चुना गया है. इस फिल्म में किशन ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget