एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election: सीटों के ‘खेल’ में RJD ने सवर्णों को दी तरजीह! राजपूत को तवज्जो, यादवों के बाद भूमिहारों को सबसे ज्यादा टिकट

प्रत्याशियों के नामों से यही लग रहा है कि सवर्ण समुदाय को आरजेडी अपनी तरफ करने की कोशिश में है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सवर्ण समाज को साथ लेकर चलती रही है.

पटनाः बिहार में 24 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए आरजेडी ने सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है. खासकर सवर्ण उम्मीदवारों को तरजीह दी है. पारंपरिक यादव वोटरों पर भरोसा जताते हुए भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दांव लगाया है. एक तरह से कहा जा सकता है कि आरजेडी सवर्ण समाज को साधने की कोशिश में है.

प्रत्याशियों के नामों से यही लग रहा है कि सवर्ण समुदाय को आरजेडी अपनी तरफ करने की कोशिश में है. आरजेडी ने सीपीआई के साथ मिलकर 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें नौ यादव समुदाय से आने वाले नेता हैं. पांच भूमिहार और चार राजपूत नेताओं को प्रत्याशी बनाया गया है. एक-एक टिकट ब्राह्मण-वैश्य, कुशवाहा एवं तीन टिकट मुस्लिम नेताओं को दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बिहारी डीएनए' पर बवाल जारी, सुशील कुमार मोदी ने लालू-राबड़ी की पार्टी के 'राजकुमार' को किया 'याद'

गौर करने वाली बात यह कि पहली बार आरजेडी ने पांच भूमिहार उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. पटना से कार्तिक मास्टर, पूर्वी चंपारण से बबलू देव, पश्चिमी चंपारण से सौरव कुमार, मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह, मुंगेर से अजय सिंह आरजेडी प्रत्याशी हैं. यह सब प्रत्याशी भूमिहार समुदाय से आते हैं. बिहार में भूमिहार जाति की संख्या करीब 6 फीसद है. ब्राह्मण 5.5%, राजपूत 5.5 % हैं.

23 सीट आरजेडी और एक सीट सीपीआई के पास

आरजेडी के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो भोजपुर- बक्सर से अनिल सम्राट, गया से रिंकू यादव, नालंदा से बीरन यादव, रोहतास (कैमूर) से कृष्ण सिंह, औरंगाबाद से अनुज सिंह, छपरा से सुधांशु रंजन पांडेय, सिवान से विनोद जायसवाल, दरभंगा से उदय शंकर यादव, वैशाली (हाजीपुर) से सुबोध राय, सीतामढ़ी (शिवहर) से कब्बू खिरहर, कटिहार से कुंदन कुमार, सहरसा-मधेपुरा से डॉक्टर अजय सिंह, मधुबनी से मेराज आलम, गोपालगंज से दिलीप सिंह, बेगूसराय-खगड़िया से मनोहर यादव आरजेडी के प्रत्याशी हैं.

पूर्णिया से अब्दुस सुब्हान, समस्तीपुर से रोमा भारती यादव, नवादा से श्रवण कुशवाहा आरजेडी के उम्मीदवार हैं. बांका से संजय यादव सीपीआई के प्रत्याशी होंगे. बिहार में 24 सीटों पर विधान परिषद चुनाव होने हैं. चार अप्रैल को वोटिंग होगी. सात अप्रैल को नतीजे आएंगे. आरजेडी 23 सीटों पर लड़ रहा है. एक सीट उसने सीपीआई को दिया है.

हम सवर्ण समाज को साथ लेकर चलते हैं: जगदानंद

बिहार आरजेडी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के लिए आरजेडी पूरी तरह तैयार है. बिहार में हुए पंचायत चुनाव में जनता ने बिहार की भ्रष्टाचारी एनडीए सरकार के खिलाफ में वोट दिया. हम लोग इसको एक परिणाम तक ले जाएंगे. विधान परिषद चुनाव में आरजेडी की जीत होगी. उन्होंने कहा कि आरजेडी हमेशा सवर्ण समाज को साथ लेकर चलती रही है. विरोधियों के द्वारा हमेशा झूठ फैलाया गया कि आरजेडी सवर्ण विरोधी है. आरजेडी के 15 साल के शासनकाल में 18-20 मंत्री सवर्ण समुदाय के थे. विधान परिषद चुनाव में हमने सवर्णों सहित सभी समुदाय के लोगों को टिकट दिया. सामाजिक समीकरण साधा गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: मां के साथ सोई थी बेटी, पिस्तौल के बल पर उठा ले गया गांव का युवक, दुष्कर्म के बाद फरार, आरा की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget