एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election Results: MLC चुनाव का कल आएगा परिणाम, सुबह 8 बजे से शुरु होगी गिनती, जानें- काउंटिंग की प्रक्रिया 

24 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में कुल 187 प्रत्याशी ने अपनी किस्मत आजमाई है. कुल 534 बूथों पर 1,34,106 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 24 सीटों पर 4 अप्रैल को हुई वोटिंग का 7 अप्रैल यानी कल परिणाम आएगा. पटना में आर्यभट नॉलेज यूनिवर्सिटी में वोटों की गिनती होगी. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सूत्रों के अनुसार वोटों की गिनती के लिए मतगणना केंद्र पर 12 अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं. हरेक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षण और दो मतगणना सहायक रहेंगे.

इस प्रक्रिया का किया जाएगा पालन 

सभी टेबल पर उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट रहेंगे जो वोटों के गिनती की प्रक्रिया को देख सकेंगे व अपने निर्धारित टेबल पर नतीजों का अवलोकन कर सकेंगे. प्रथम गणना के बाद मतगणना टेबल से काउंटिंग एजेंट बाहर हो जाएंगे. द्वितीय व आगे की गणना केवल सहायक निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर होगा. बिहार में हर जगह काउंटिंग में ऐसा ही होगा.

Bihar Politics: जेल में बंद अनंत सिंह के पास मिला मोबाइल, फोन नंबर लिखी पर्ची भी बरामद, पटना DM ने लिया एक्शन

बता दें कि विधान परिषद चुनाव के वोटों की गिनती में एकल संक्रमणीय आनुपातिक मतदान प्रक्रिया के आधार पर विजेता का फैसला होता है. वोटर एक मतपत्र पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ कुल चार वरीयता के उम्मीदवार चुनता है. इसी आधार पर चार वरीयता में वोटों की गिनती होती है. सभी विधिमान्य वोटों के सापेक्ष 50% मतों का कोटा होता है. 50 फीसदी से एक अधिक मत प्राप्त करने वाले को विजेता घोषित किया जाता है.

वहीं, प्रथम वरीयता में कुल मतों का 50 फीसदी मत प्राप्त नहीं करने पर दूसरी व तीसरी वरीयता के मतों को जोड़कर 50 प्रतिशत तक गिना जाता है. 50 प्रतिशत नहीं होने की स्थिति में वरीयता मतों की गणना में सबसे कम वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को बाहर कर दिया जाता है. आखिर में बचा उम्मीदवार विजेता होता है.

कुल 187 प्रत्याशियों ने आजमाई है किस्मत 

गौरतलब है कि इस बार 24 सीटों के लिए कुल 187 प्रत्याशी ने अपनी किस्मत आजमाई है. कुल 534 बूथों पर 1,34,106 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. सहरसा सह मधेपुरा सुपौल निर्वाचन क्षेत्र से सबसे ज्यादा कुल 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है. जबकि भोजपुर सह बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से सबसे कम कुल दो प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं. हालांकि, मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम राजद-लेफ्ट गठबंधन के बीच माना जा रहा है.

एनडीए में बीजेपी 12, जेडीयू 11, आरएलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ी है. जबकि महागठबंधन में 23 सीटों पर राजद और एक सीट पर सीपीआई ने किस्मत आजमाया है. राजद से कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया. ऐसे में कांग्रेस आठ सीटों पर चुनाव लड़ी है. जबकि मुकेश सहनी की वीआईपी सात और चिराग की पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ी है. एमएलसी चुनाव में सांसद, विधायक, राज्यसभा और विधान परिषद के सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया इत्यादि वोट करते हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar By-election: चुनावी सभाओं में रेचल की एंट्री! बोचहां में मंच पर तेजस्वी यादव को आई पत्नी की याद, कही ये बात

Bihar News: लाश तक को नहीं बख्श रहे चोर! सुपौल में कब्रिस्तान रखवाली के लिए तैनात किए गए चौकीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget