एक्सप्लोरर

मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत

मोतिहारी के हरसिद्धि में स्कॉर्पियो और खड़े ट्रैक्टर की टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं. एक मृतक की शादी तय थी. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रविवार (25 अक्टूबर) रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. चारों दोस्त स्कॉर्पियो से मोतिहारी में फिल्म देखने जा रहे थे. हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक के पास धर्मकांटा के नजदीक उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद सेवराहा गांव में मातम पसरा है.

जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त पूर्वी चंपारण के सेवराहा गांव से अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर मोतिहारी जा रहे थे. बताया जाता है कि मानिकपुर हसुआहा निवासी आदित्य कुमार सिंह अपने दोस्त मनु कुमार सिंह उर्फ अंकित के सीएसपी सेंटर पर पहुंचे थे. वहां शुभम कुमार और एक अन्य दोस्त भी मौजूद था. इसके बाद चारों ने फिल्म देखने का प्लान बनाया. हंसी-मजाक करते हुए वे मोतिहारी के लिए निकल पड़े, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

यह भी पढ़ें- वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़

टक्कर में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

गायघाट चौक से आगे धर्मकांटा के पास स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलने पर हरसिद्धि थाने की डायल 112 टीम पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने मनु कुमार सिंह और शुभम कुमार को मृत घोषित कर दिया.

एक घायल पटना रेफर, दूसरे का इलाज जारी

हादसे में घायल आदित्य कुमार सिंह की हालत गंभीर बताई गई. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. चौथे घायल युवक की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है. दोनों मृतकों के परिवारों को हादसे की सूचना दी गई. खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. जवान बेटों की मौत से परिवारों में चीख-पुकार मच गई.

मनु की शादी तय, घर में बजनी थी शहनाई

मृतकों में मनु कुमार सिंह चड़रहिया पंचायत के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह के पुत्र थे. दूसरे मृतक शुभम कुमार सेवराहा निवासी अजय सिंह के बेटे थे. बताया गया कि मनु की शादी हाल ही में पश्चिम चंपारण में तय हुई थी. परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया.

मानिकपुर हसुआहा की मुखिया कस्तूरी खान सहित पूरे गांव ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. हरसिद्धि के अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के अनुसार, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- पटना: अनंत सिंह के निष्कासन पर समर्थकों का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
पटना: अनंत सिंह के निष्कासन पर समर्थकों का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
पटना: अनंत सिंह के निष्कासन पर समर्थकों का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget