एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नौटंकी ड्रामा करके...,' नीतीश के मंत्री जमा खान लालू यादव और तेजस्वी पर ये क्या बोल गए?

Zama Khan: नीतीश कुमार की एनडीए से नाराजगी पर मंत्री जमा खान ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है. हमारे नेता किसी चीज की फिक्र नहीं करते हैं. सिर्फ विकास की फिक्र करते हैं.

Zama Khan Attack On Lalu yadav: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी बिहार में प्रगति यात्रा पर हैं, तो विपक्ष की बयानबाजी का दौर भी शुरू है. सत्ता पक्ष एवं विपक्ष एक दूसरे पर लगातार जुबानी हमला कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने तो उनकी यात्रा को विदाई यात्रा भी कहा है. तो वहीं अब नीतीश कुमार के जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने मंगलवार को लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा है कि एमवाय समीकरण बनाकर भावनाओं से खेल रहे हैं. जमा खान (Zama Khan) ने कहा कि उन लोगों ने कौन सा काम किया बताएं?

'उनके माता-पिता ने क्या किया?'

 मंत्री जमा खान ने कहा कि वे लोग एमवाय समीकरण बनाकर नौटंकी ड्रामा करके जनता को भावनाओं में बहाकर चुनाव जीतना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि चार सीटों पर हमलोग उपचुनाव लड़े और जीते. किसकी जनता ने विदाई की है ये छुपा नहीं है. हम वैसे लोगों का जवाब नहीं देना चाहते हैं, जिसका बिहार के विकास में कोई मतलब नहीं रहा है. उनके माता-पिता के कार्यकाल में बिहार में क्या हुआ करता था, सब लोग जानते हैं.

बिहार में विकास की जो लकीरें हैं उस पर नीतीश कुमार का नाम लिखा हुआ है. रोड, लाइट, शिक्षा की व्यवस्था, स्वास्थ्य की व्यवस्था नीतीश कुमार की देन है. वहीं कांग्रेस के जरिए बिहार के सभी जिलों में संविधान मार्च करने पर  मंत्री जमा खान ने कहा कि हमलोग जिस नेता के नेतृत्व में काम करते हैं, वे हमेशा काम की बात करते हैं. हम लोग को यह नहीं देखना है कि कौन क्या कर रहा है. 2025 के चुनाव में जनता जवाब देगी. पूरे देश में हमारे नेता काम के नाम पर जाने जाते हैं. विपक्ष सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी बातें करता रहता है. नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हम लोग बिहार में चुनाव जीते है और आगे भी जीतेंगे. बिहार में भाईचारा बना रहे वह काम हम लोग करते हैं.

एनडीए से नाराजगी पर क्या कहा?

नीतीश कुमार की एनडीए से नाराजगी पर मंत्री ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है. हमारे नेता किसी चीज की फिक्र नहीं करते हैं. सिर्फ विकास की फिक्र करते हैं. नीतीश कुमार के चेहरे पर 2025 का चुनाव होगा. एनडीए के सभी लोगों को नीतीश कुमार की चेहरे पर भरोसा है. 2025 में फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं बीपीएससी अभ्यर्थी के जरिए आंदोलन पर कहा कि हमारी सरकार हल्ला नहीं करती है. जांच हो रही है, एक दो लोग पकड़े भी गए हैं. तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के जरिए अभ्यर्थी का समर्थन करने पर मंत्री ने कहा कि उन लोगों से कोई मतलब नहीं है. हम लोग का काम है, जहां अधूरा काम है. उसको पूरा करना. उन लोगों ने कौन सा काम किया बताएं?

ये भी पढ़ेंः 'चाचा सीएम, भतीजा नेता प्रतिपक्ष...', RJD की बैठक के बाद अभय कुशवाहा का बड़ा बयान- कौन कहता है साथ नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget