एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: MP रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर सियासत गरमाई, तेज प्रताप ने की बड़ी मांग, कहा- 'सरकार उनकी...'

Tej Pratap Yadav Statement: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से बीएसपी एमपी दानिश अली को कहे गए अपशब्दों को लेकर राजनीति गरमा गई है. इस पर मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) की टिप्पणी पर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को संसद में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले सांसद की सदस्यता रद्द करनी चाहिए. उन्हें (रमेश बधूड़ी) को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने का कोई अधिकार नहीं है. एक और सांसद के खिलाफ, यह पूरी तरह से निंदनीय है. लोग बीजेपी के व्यवहार को देख सकते हैं और वे कैसे देश को तोड़ने और भाई-भाई को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

इस तरह के शब्द प्रयोग करना लोकतंत्र के लिए घातक है- तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह निंदनीय है. यह लोग (बीजेपी) संविधान और तिरंगा को नहीं मानते हैं. इस तरह के शब्द प्रयोग करना लोकतंत्र के लिए घातक है. बता दें कि आरोप है कि संसद में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के लिए बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. इसको लेकर राजनीति गरमा गई है. जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है.

रमेश बिधूड़ी ने किया है आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. बिधूड़ी ने चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए दानिश अली के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसके बाद दानिश अली ने कहा था कि बीजेपी सदस्य को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए. पीठासीन सभापति कोडिकुनिल सुरेश ने इस पर रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया था. वहीं, इस मामले में बीएसपी नेता दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग करते हुए इसे विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Special Session: संसद में MP रमेश बिधूड़ी के वाकये पर जेडीयू ने BJP को घेरा, रविशंकर प्रसाद को किया टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget