एक्सप्लोरर

Bihar News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे चार किशोर, दो की मौत

विसर्जन से पहले शिक्षकों और छात्रों द्वारा प्रतिमा की पूजा की गई और जैसे ही सभी ने प्रतिमा को लेकर नदी में प्रवेश किया, वैसे ही असुंतलित होकर चार लोग मूर्ति के साथ ही नदी के गहरे पानी मे चले गए.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में सोमवार को दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना ओबरा थाना क्षेत्र के महुआंव गांव स्थित पुनपुन नदी घाट की है, जहां मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार किशोर डूब गए. इस हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई. जबकि शेष दो लोगों को ग्रामीणों ने अथक प्रयास से बचा लिया. घटना के बाद से विसर्जन स्थल पर अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया.  

स्कूल में पूजा का किया गया था आयोजन

घटना की सूचना तत्काल ओबरा थाना को दी गई. ग्रामीणों ने दोनों किशोरों के शव को नदी से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया. मृतक युवकों की पहचान विवेक कुमार और शशि प्रकाश के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव स्थित एक निजी विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी और रविवार होने के कारण प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया गया था.

Bihar Corona Guidelines: बिहार में घटते कोरोना मामलों के बीच राज्य सरकार ने दी राहत, जानिए क्या मिली छूट

ऐसे में सोमवार की दोपहर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिमा को विसर्जन के लिए गांव के समीप स्थित पुनपुन घाट ले जाया गया. विसर्जन से पूर्व विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों द्वारा प्रतिमा की पूजा की गई और जैसे ही सभी ने प्रतिमा को लेकर नदी में प्रवेश किया, वैसे ही असुंतलित होकर चार लोग मूर्ति के साथ ही नदी के गहरे पानी मे चले गए. चार लोगों को डूबता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने दो को तो बचा लिया. मगर दो किशोरों के गहरे पानी में चले जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका.

एसपी ने पहले ही दिया था निर्देश

गांव के दो किशोरों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गौरतलब है कि पूजा से पूर्व ही एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी थानों में थानाध्यक्षों ने बैठक कर इस बात का संख्त निर्देश दिया था कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान कभी भी वैसे घाट पर न जाएं, जहां खतरा ज्यादा हो. उसके बावजूद भी इसका ख्याल नहीं रखा गया. 

यह भी पढ़ें -

मिलिए बिहार के इस 'डिजिटल भिखारी' राजू से… PM मोदी का है 'भक्त', लालू यादव भी कभी थे इसके फैन

Bihar News: पटना में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, जानिए और कहां दी गयी है ढील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget