एक्सप्लोरर

Bihar Land Reforms: दफ्तर का चक्कर लगाए बिना होगा जमीन से संबंधित त्रुटियों का निपटारा, विभाग करेगा ये बड़ा काम 

इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सेवा संघों की सक्रिय भागीदारी ली जाएगी. उसके लिए विभाग आगामी 10 अगस्त को सभी संगठनों के साथ बैठक करेगी.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के लोगों के जमीन के संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है, जिससे कि आपको प्रखंड कार्यालय या किसी अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. घर बैठे आपको जमीन संबंधित सभी त्रुटियां दूर हो जाएगी.

16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राजस्व महाअभियान

इसके लिए विभाग एक बड़ी पहल करने वाला है और आगामी 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राज्य में पंचायत स्तर तक लगाकर जमीन की त्रुटियों का निवारण करने जा रही है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पूरे राज्य में 16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक राजस्व महाअभियान का आयोजन किया जाएगा.

इसके तहत भूमि संबंधी मामलों में तीव्रता, पारदर्शिता एवं जनता को सुलभ सेवा प्रदान किया जाएगा. इस अभियान के अंतर्गत डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में त्रुटियों में सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारा नामांतरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे. कहा जाए तो आपकी जमीन की किसी प्रकार की काव्य त्रुटियां हैं, तो विभाग इसे दूर करेगी.

इस अवधि के दौरान टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्रों का वितरण करेगी. अगर आपके जमीन की से संबंधित कोई गलती है, तो आवेदन आप टीम को देंगे. इसके बाद हल्का (आपके मौजा) स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन और दस्तावेजों को लेकर उसे त्रुटियों को दूर करके डिजिटाइड करने का काम किया जाएगा.

10 अगस्त को सभी संगठनों के साथ बैठक

इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सेवा संघों की सक्रिय भागीदारी ली जाएगी और उसके लिए विभाग ने आगामी 10 अगस्त को सभी संगठनों के साथ बैठक करने जा रही है. यह बैठक राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय सिंह  सभी आमंत्रित संगठनों एवं संघों से उनके सुझाव लेंगे ताकि इस अभियान का संचालन और अधिक सुदृढ़, समन्वित और प्रभावी रूप में हो सके.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: ट्रैफिक डीएसपी और थानों को सीएम नीतीश का तोहफा, 71 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget