एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: ट्रैफिक डीएसपी और थानों को सीएम नीतीश का तोहफा, 71 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Police Vehicles: नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया. साथ ही आनन्दपुरी नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात पुलिस थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद नीतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल से पटना के राजापुर पुल के पास बने 91.27 करोड़ रुपये लागत से आनन्दपुरी नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया.

71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण

नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि  इन नए पुलिस वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और विभिन्न जिलों से जुड़े शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण से पहले उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कहा. "सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन और बेहतर होगा. साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी. राज्य के विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था इससे और सुदृढ़ होगी. साथ ही सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन और बेहतर होगा".

नीतीश कुमार ने आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर के पास बने कार्यक्रम स्थल से 181 करोड़ रुपये लागत की कुर्जी नाला निर्माण योजना का भी निरक्षण किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण किया जाएगा और इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों को तेजी से पूरा करें.

कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.  थे.

लोगों का दैनिक आवागमन होगा आसान 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह परियोजना शहर में ट्रैफिक जाम को कम करने और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि ये सड़कें और पुल पटना की सड़कों को स्मार्ट और आधुनिक बनाएंगे, जिससे लोगों का दैनिक आवागमन आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: 'मेरा नाम वोटर लिस्ट से कट गया है', तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, ड्राफ्ट को लेकर चुनाव आयोग से पूछे कई सवाल

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें

वीडियोज

Chitra Tripathi: मथुरा 2027 चुनाव का सबसे बड़ा दांव? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election
Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट; देखें वीडियो
रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
Embed widget