एक्सप्लोरर

...लो खुल गया किस्मत का ताला! बिहार के मजदूर ने ड्रीम-11 में जीते 4 करोड़, मां ने कह दी बड़ी बात

Dream11: बिहार के नवादा के रहने वाले मिथुन कुमार ने रविवार (18 मई, 2025) को राजस्थान और पंजाब की टीम बनाई थी. इस टीम ने अब मिथुन कुमार की तकदीर बदल दी है.

Bihar Dream11 News: किस्मत का ताला खोलने के लिए प्रयास जरूरी है. इसी प्रयास ने बिहार के नवादा के अमीपुर गांव के रहने वाले एक युवक को करोड़पति बना दिया है. युवक का नाम मिथुन कुमार है जिसने रविवार को ड्रीम-11 में टीम बनाकर ये रुपये जीते हैं. आसपास के लोगों को पता चला तो सोमवार (19 मई, 2025) को लड़के को घर से हटाना पड़ा. 

ईंट-भट्टे पर काम किया… ट्रक भी चलाया

फिलहाल मिथुन कुमार का परिवार खुशी में है. मिथुन की मां जरिया देवी ने सोमवार को एबीपी न्यूज़ से कहा कि उनका बेटा पिछले करीब सात सालों से ड्रीम-11 खेल रहा था. वह ईंट-भट्टे पर काम करता था. बाद में ट्रक चलाने लगा. उन्होंने ड्रीम-11 खेलने से कई बार बेटे को मना भी किया था. हालांकि वह चुपचाप गेम खेलता रहा. 

मां ने कहा- अकेले की बच्चों की परवरिश…

जरिया देवी एक तरफ चार करोड़ रुपये को लेकर खुश थीं तो दूसरी ओर वे भावुक भी नजर आईं. उन्होंने बताया कि 15 साल पहले ही उनके पति का देहांत हो गया था. पति के जाने के बाद उन्होंने अकेले ही किसी तरह अपने बच्चों की परवरिश की. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी. ईंट-भट्टे पर काम करके घर चल रहा था. 

तीन बेटों में सबसे छोटा है मिथुन

अब बेटे की इस जीत से इस परिवार की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी. मां ने कहा कि तीन बेटे हैं जिसमें से मिथुन सबसे छोटा है. बताया जाता है कि मिथुन ने रविवार (18 मई, 2025) को राजस्थान और पंजाब की टीम बनाई थी. इस टीम ने मिथुन की तकदीर बदल दी.

नवादा के रहने वाले मिथुन टीम बनाने में तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 1183.5 अंक मिले. मैच समाप्ति के बाद पता चला कि उन्होंने चार करोड़ रुपये जीत लिए हैं. अब इस खबर के आने के बाद गांव में लोग मिथुन से मिलने पहुंच रहे हैं. हालांकि परिजनों ने मिथुन को कहीं दूसरे जगह भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, 'बिहार कृषि' मोबाइल ऐप की भी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget