एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बिहार में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? अगले एक सप्ताह का मौसम अभी देखें

Bihar Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 4 नवंबर के बाद से धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होने के संकेत हैं. पढ़िए मौसम विभाग की ओर से क्या कुछ अपडेट है.

Bihar Weather News: नवंबर की शुरुआत हो चुकी है और महीने के शुरू में जिस तरह का मौसम पहले रहता था उसके अनुसार इस बार कई साल का रिकॉर्ड टूटता दिख रहा है. इस साल अक्टूबर के अंत तक मौसम में गर्मी का असर देखने को मिला है. पिछले कुछ वर्षों की तुलना करें तो नवंबर के शुरू महीने में ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे चला जाता था, लेकिन इस बार अभी तक यह 20 डिग्री के पार है.

शुक्रवार (01 नवंबर) को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में बिहार के ज्यादातर जिलों में 22 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. बिहार में अगले एक सप्ताह के मौसम की बात करें तो बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं बन रही है.

रिपोर्ट के अनुसार अभी बिहार का मौसम साफ रहेगा. धीरे-धीरे ठंड का असर देखने को मिलेगा. बिहार में पछुआ हवा पहुंच रही है. यह हवा मौसम में काफी बदलाव लेकर आती है. खास तौर पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा. 

4 नवंबर के बाद से गिरेगा कुछ तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 4 नवंबर के बाद से धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होने के संकेत हैं. शुक्रवार की दोपहर जारी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी पटना में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले दो से तीन दिनों में विशेष बदलाव नहीं

आज (01 नवंबर) भी दिन के तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी दिखी. अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं दिखा. हालांकि जैसे-जैसे उत्तर पूर्वी हवा का प्रभाव बढ़ेगा तो इसका असर देखने को मिल सकता है. अगले दो से तीन दिनों तक विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

हालांकि छठ के दिनों में असर दिख सकता है. कहा जाए तो 15 नवंबर से राज्य के मौसम में पूरी तरह बदलाव होने का पूर्वानुमान है. न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के आसपास तक आ सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar AQI: बिहार में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी, कई जिलों में 'जहरीली' हुई हवा, जानें अपने शहर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget