एक्सप्लोरर

Bihar News: केंद्र सरकार से JDU ने कर दी एक और मांग, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जल्द मिलेंगे पार्टी के नेता

JDU Demands For Maithili: संजय कुमार झा ने कहा कि मैथिली भाषा लगभग 1300 वर्ष पुरानी है और इसके साहित्य का विकास स्वतंत्र रूप से अनवरत होता रहा है. इसे शास्त्रीय भाषा की श्रेणी में रखा जाए.

Classical Language Status For Maithili: केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी जेडीयू ने सोमवार को मैथिली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग की. यह मांग भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा मराठी, बांग्ला, पाली, प्राकृत और असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के फैसले के कुछ दिनों बाद आई है.  जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोमवार (07 अक्टूबर) को कहा कि वह इस मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए जल्द केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलेंगे.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से करेंगे मुलाकात संजय कुमार 

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में झा ने लिखा, "मैथिली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए मैं जल्द केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करूंगा. मैथिली भाषा का संरक्षण एवं संवर्धन शुरू से मेरी शीर्ष प्राथमिकता रही है. इसे शास्त्रीय भाषा की श्रेणी में शामिल करने का आधार मैंने वर्ष 2018 में ही तैयार करवा दिया था. जेडीयू नेता ने दावा किया कि उनके प्रयासों से केंद्र सरकार के जरिए गठित मैथिली के विद्वानों की विशेषज्ञ समिति ने 31 अगस्त 2018 को पूर्ण की गई अपनी रिपोर्ट में 11 सिफारिशें की थीं".

उन्होंने कहा, "उनमें पहली सिफारिश थी- ‘मैथिली भाषा लगभग 1300 वर्ष पुरानी है और इसके साहित्य का विकास स्वतंत्र रूप से अनवरत होता रहा है. इसलिए इसे शास्त्रीय भाषा की श्रेणी में रखा जाए. पिछले छह वर्षों में समिति की कुछ सिफारिशों पर काम हुआ है, लेकिन इसे (मैथिली को) शास्त्रीय भाषा का दर्जा नहीं मिल पाया है."

मराठी, बांग्ला, पाली, प्राकृत और असमिया के अलावा छह भाषाओं- तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और उड़िया को पहले ही शास्त्रीय भाषाओं की सूची में शामिल किया जा चुका है. झा ने यह भी लिखा, "मुझे विश्वास है, केंद्र की राजग सरकार विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के अनुरूप मैथिली को भी शास्त्रीय भाषा का दर्जा देगी."

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि मैथिली भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अब तक जितने भी काम हुए हैं, राज्य और केंद्र में राजग नीत सरकारों के जरिए ही किये गए हैं. माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हम मिथिलावासियों की दशकों से लंबित मांग को पूरा करते हुए मैथिली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल किया था.

पूर्व मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी किया था अनुरोध

झा ने कहा, "बिहार में वर्ष 2005 में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी, तब उन्होंने मैथिली को पुन: बीपीएससी के पाठ्यक्रम में शामिल किया, जिसे पूर्व की कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की सरकार ने पाठ्यक्रम से हटा दिया था. मेरे बहुत से स्नेहीजनों को स्मरण होगा कि मैंने 19 मार्च 2018 को दिल्ली में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से उनके दफ्तर में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें मैथिली लिपि के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने तथा उसके लिए स्थायी तौर पर कोष आवंटित करने का अनुरोध किया था’’

झा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘सौम्य स्वभाव के धनी जावड़ेकर ने मेरे ज्ञापन को सहर्ष स्वीकार करते हुए मैथिली लिपि के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए मैथिल विद्वानों को आमंत्रित कर विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश जारी कर दिये थे और इसके लिए नाम सुझाने का जिम्मा मुझे ही सौंप दिया था. उन्होंने कहा कि गहन विचार-विमर्श के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया और मंत्री को सौंप दिया".

ये भी पढ़ेंः Land For Job Scam: 'जमानत मिल गई है, लेकिन सभी का जेल जाना तय है', तेजस्वी यादव के बयान पर संजय जायसवाल का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने दी बड़ी जानकारी, 'इस बार…'
बिहार: पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने दी बड़ी जानकारी, 'इस बार…'
Patna News: कच्ची दरगाह गंगा घाट पर स्नान के दौरान 3 महिलाएं डूबीं, 2 लापता, एक की बची जान
पटना: कच्ची दरगाह गंगा घाट पर स्नान के दौरान 3 महिलाएं डूबीं, 2 लापता, एक की बची जान
पटना: टेंडर माफिया रिशु श्री मामले पर JDU मंत्री का पलटवार, तेजस्वी यादव को दी ये नसीहत
पटना: टेंडर माफिया रिशु श्री मामले पर JDU मंत्री का पलटवार, तेजस्वी यादव को दी ये नसीहत
Patna Metro: अब मलाही पकड़ी तक चलेगी मेट्रो, 2 जुलाई को उद्घाटन, CM सम्राट ने दिए कई निर्देश
अब मलाही पकड़ी तक चलेगी पटना मेट्रो, 2 जुलाई को उद्घाटन, CM सम्राट ने दिए कई निर्देश

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी सरकार शायद ही बातचीत का रास्ता चुनेगी', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, जानें क्या बोले कमर चीमा
'मोदी सरकार शायद ही चुने बातचीत...', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट?
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
दिल्ली को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
Tamil Nadu Politics:'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget