एक्सप्लोरर

बिहार: जेडीयू के एमएलसी को अंडरवर्ल्ड से फोन पर मिली धमकी, मामला दर्ज

जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को ये धमकी पाकिस्तान से फोन पर मिली है.

पटना: बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर जहां जेडीयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी को मोबाईल पर फोम कर जान से मारने की धमकी दी गई है. जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को ये धमकी पाकिस्तान से फोन पर मिली है. बलियावी के फोन नंबर पर लगातार पाकिस्तान से फोन किया जा रहा था.

चुनाव के दौरान भी उन्हें कई बार फोन कॉल आए लेकिन कल यानि रविवार को फोन करने वाले शख्स ने खुद को छोटा शकील का भाई बताते हुए उन्हें धमकी दी है.फोन करने वाले शख्स ने फोन उठाने पर कहा कि बहुत उड़ रहे हो, खत्म कर देंगे...इस संबंध में एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने बताया है कि हमने जिस नम्बर से फोन आया था उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है.

बलियावी की तरफ से पटना के कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. जेडीयू एमएलसी ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमें उस नंबर की जानकारी भी दी गई है, जिससे उन्हें धमकी दी गई. जेडीयू विधान पार्षद को इसके पहले 17 नवंबर के दिन भी 13 अलग अलग नंबर से फोन कॉल आए थे और उन्हें धमकी दी गई थी. लेकिन रविवार को उन्हें जिस नंबर से फोन आया उस शख्स ने खुद को डॉन छोटा शकील का भाई बताते हुए धमकी दी.

जानकारी के अनुसार गुलाम रसूल बलियावी को धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि तुम्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. कोतवाली पुलिस के पास उन सारे नंबर की डिटेल मौजूद है जिनसे बलियावी को धमकी दी गई. हालांकि खुद गुलाम रसूल बलियावी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. बलियावी को रविवार की दोपहर करीब 1 बजे फोन आया, फोन रिसीव करने के बाद सामने वाले ने उनसे पूछा कि तुम बलियावी बोल रहे हो. इस पर जेडीयू एमएलसी ने जब हां कहा तो दूसरी तरफ से यह पूछा गया कि क्या तुम छोटा शकील को जानते हो मैं उनका भाई पाकिस्तान से बोल रहा हूं. इसके बाद उन्हें लगातार धमकियां दी गई. जिसके बाद बलियावी ने फोन काट दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget