एक्सप्लोरर

बिहार: जमीनी विवाद में JDU विधायक और ग्रामीणों में झड़प, जानें- क्या है पूरा मामला?

थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला है और दोनों ही पक्ष अपने-अपने कागजात दिखा रहे हैं. इस मामले में 144 और 107 की कार्रवाई दोनों पक्ष पर की जा चुकी है.

बांका: बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी अपनी दबंगई की वजह से गोपाल मंडल विवादों में रहते हैं. ताजा मामला बिहार के बांका जिले के श्याम बाजार का है, जहां शनिवार को जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ जमीनी विवाद सुलझाने पहुंचे थे. लेकिन वहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे बैरंग अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए.

मिली जानकारी अनुसार जेडीयू विधायक आज शाम करीब 4 बजे श्याम बाजार के चंदवयगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर के सामने की जमीन पर पहुंचे. इधर, वहां मौजूद नंद किशोर साह सहित अन्य लोगों ने विधायक का विरोध करना शुरू कर दिया. दरअसल, विधायक जी का कहना था कि उक्त जमीन उन्होंने शंभू राय नामक व्यक्ति से खरीदी है और अब उनके जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसे वो खाली करवाने आए थे. उनकी मानें तो इस बाबत उन्होंने जिले के डीएम और एसपी को भी आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है.

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि जमीन उनकी है और उसके कागजात भी उनके पास हैं. ऐसे में जब उन्हें विधायक जी के आने की सूचना मिली तो वे मौके पर इकट्ठा हो गए और उनका विरोध करने लगे. ग्रामीणों ने विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

मामले को बढ़ता देख जेडीयू जिला महासचिव नेता उमेश यादव, श्याम बाजार निवासी अनिरुद्ध यादव सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विधायक से इस मामले में पदाधिकारियों के पास जाने को कहा. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बौसी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ भागलपुर निकल गए.

बता दें कि सिकंदरपुर मौजा के 59 एकड़ जमीन पर करीब 300 घर बने हुए हैं. शेष कुछ जमीन खाली है, जिस पर लंबे समय से विवाद चला रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला है और दोनों ही पक्ष अपने-अपने कागजात दिखा रहे हैं. इस मामले में 144 और 107 की कार्रवाई दोनों पक्ष पर की जा चुकी है. इधर, इस मामले में नंदकिशोर साह ने जेडीयू विधायक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है और इस बाबत बौसी थाना में आवेदन भी दिया है.

यह भी पढ़ें -

गिरिराज सिंह के अधिकारियों की पिटाई वाले बयान पर CM नीतीश कुमार का आया रिएक्शन, जानें- क्या कहा? खबर का असर: 'शव' मामले में कटिहार एसपी ने दो ASI को किया निलंबित, मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget