एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह के अधिकारियों की पिटाई वाले बयान पर CM नीतीश कुमार का आया रिएक्शन, जानें- क्या कहा?

गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हीं से पूछिए क्या वह शब्द उचित है? उन्हीं से पूछिए कि क्या पिटाई का शब्द कहीं से भी न्यायौचित है.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अधिकारियों की पिटाई वाले बयान पर विवाद जारी है. विपक्ष के नेता लागतार उनके बयान पर निशाना साध रहे हैं. इसी क्रम में सीएम नीतीश का बीजेपी नेता के बयान पर रिएक्शन आया है. एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने बीजेपी नेता के बयान के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये सवाल आप उनसे ही पूछिये.

सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हीं से पूछिए क्या वह शब्द उचित है? उन्हीं से पूछिए कि क्या पिटाई का शब्द कहीं से भी न्यायौचित है. मैं इसपर क्या बोलूं. बता दें कि शनिवार को बिहार के बेगूसराय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता ने जनता को सलाह दी थी कि अधिकारी और नेता उनकी सेवा के लिए हैं. अधिकारी अगर उनकी बात नहीं सुनते हैं तो वे बांस से खुलेआम उनकी पिटाई करें.

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लोग शिकायत करते हैं कि अधिकारी बात नहीं सुनते हैं. जब भी क्षेत्र में आता हूं लोग छोटे-छोटे पुर्जों में शिकायत लिख कर बढ़ा देते हैं. ऐसे में मेरी सलाह है कि वो अधिकारियों से काम करवाएं. अधिकारी उनके अधीन हैं. गिरिराज ने कहा कि जनता मालिक है. अगर आपके अधिकार का हनन होगा, तो मैं आपके साथ हूँ. मनोबल ऊंचा रखिये. मैं ये नहीं सुनना चाहता कि अधिकारी बात नहीं सुनते.

इधर, गिरिराज सिंह के इस बयान पर आरजेडी ने ट्वीट कर निशाना निशाना साधा है. पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा था कि एक तरफ नीतीश कुमार जी युवाओं से कहते हैं कि सरकार या अधिकारी का विरोध करोगे, धरने पर बैठोगे या सोशल मीडिया पर लिखोगे तो जेल भेज देंगे, नौकरी नहीं लेने देंगे. दूसरी तरफ सनकी गिरिराज सिंह कहते हैं अधिकारियों को बांस उठाकर मारो. यह सरकार चल रही है या महाजंगलराज चल रहा है?

यह भी पढ़ें -

बिहार सरकार ने मनमानी करने वाले अधिकारियों को दी हिदायत, MP-MLA के साथ करें सही व्यवहार बिहार: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों की पड़ी नजर तो खेत में ही करा दी दोनों नाबालिगों 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget