एक्सप्लोरर

बिहार JDU को बड़ा झटका, CM नीतीश कुमार की पार्टी से इस नेता ने दे दिया इस्तीफा

Bihar JDU Leader Navish Kumar Navendu Resigned: जनता दल यूनाइटेड के पटना साहिब विधानसभा के प्रभारी नवीश कुमार नवेंदु ने इस्तीफा दिया है. प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र भेजा है.

Navish Kumar Navendu Resigned: बिहार में इन दिनों जमाई पॉलिटिक्स हावी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बने विभिन्न आयोगों में बड़े नेताओं के रिश्तेदार और कई नेताओं के दामादों को मिली जगह को लेकर सवाल खड़ा किया है. तेजस्वी यादव के आरोपों के बीच अब आयोगों में जेडीयू कार्यकर्ताओं को जगह नहीं मिलने से नाराजगी देखी जा रही है. विधानसबा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है.

दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के पटना साहिब विधानसभा के प्रभारी नवीश कुमार नवेंदु ने आज (19 जून, 2025) इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा पत्र उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेजा है. उन्होंने कहा है कि उनकी नाराजगी योग्यता को नजरअंदाज करने को लेकर है.

'इसलिए मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ…'

जेडीयू नेता रहे नवीश कुमार नवेंदु ने अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए अपनी नाराजगी का पूरा उल्लेख किया है. उन्होंने कहा है, "बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के माननीय अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा जी से अनुरोध करता हूं कि मेरे जैसा जनता दल यूनाइटेड के समर्पित कार्यकर्ता पिछले 13 वर्षों से पार्टी के लिए बारिश, आंधी-पानी में भी पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी निष्ठा से करते आया है, लेकिन आयोग बोर्ड निगम में आरएसएस कोटा, दामाद कोटा, विकास मित्र के कोटा एवं माननीय मंत्री जी के कोटा के साथ पत्नी कोटा से अध्यक्ष एवं सदस्य बनाए गए हैं. इसलिए मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ आज जनता दल यूनाइटेड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता एवं पटना साहिब विधानसभा प्रभारी के पद सहित पार्टी के प्राथमिक सदस्य त्यागपत्र देता हूं."

जेडीयू नेता के इस त्यागपत्र ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने तेजस्वी के दावों को जहां मजबूत कर दिया है वहीं योग्यता होते हुए भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह न मिलने और दरकिनार करते हुए नए लोगों को अध्यक्ष और सदस्य बनने पर सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव को अशोक चौधरी ने दे दिया जवाब, बोले- 'आयोग में जो भी गए हैं, वे सब…'

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget