एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव को अशोक चौधरी ने दे दिया जवाब, बोले- 'आयोग में जो भी गए हैं, वे सब…'

Ashok Choudhary: अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बातों में दम नहीं है. वे बातों को अलग मोड़ना चाहते हैं. उनको बोलने का क्या अधिकार है?

Bihar Politics: बिहार सरकार के हाल ही में आयोगों के गठन को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं. इस पर अब पलटवार करते हुए बिहार के मंत्री और जदयू के नेता अशोक चौधरी ने बुधवार (18 जून, 2025) को कहा कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है. वे बातों को अलग मोड़ना चाहते हैं.

'ये सही है कि कोई किसी का रिश्तेदार है, लेकिन…'

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक तेजस्वी के आयोग पर सवाल उठाए जाने की बात है, तो इस पर उनको बोलने का क्या अधिकार है? जिनका पूरा परिवार ही इसी में लगा है, उसे बोलने का क्या हक है? आयोग में जो भी गए हैं, वे सब क्वालिफाइड हैं और उनकी अपनी योग्यता है. ये सही है कि कोई किसी का रिश्तेदार है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है कि उनकी भूमिका क्या है? आप लोगों (तेजस्वी यादव) की तो कभी कोई भूमिका ही नहीं रही है.

तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि विकास पर चर्चा करें. आरजेडी के दौर में बिहार का क्या विकास था और अब बिहार कहां पहुंच गया है? उनके दौर में क्या होता था? विकास पर चर्चा होगी तो सकारात्मक चर्चा होगी. सही अर्थ में वे लोग विकास के मुद्दों को मोड़ना चाहते हैं.

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर भी दी प्रतिक्रिया

मंत्री अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर कहा कि जब भी प्रधानमंत्री बिहार आए हैं कुछ न कुछ बिहार के लिए योजनाओं की घोषणा करके गए हैं. योजना देकर गए हैं. इस बार भी वे आएंगे तो हम लोगों को उम्मीद है कि कुछ न कुछ देकर जाएंगे. 

उन्होंने कहा कि बिहार की आर्थिक संपन्नता के लिए बहुत जरूरी है कि केंद्र सरकार मदद करती रहे. हम लोगों की मांग भी रही है कि केंद्र सरकार बिहार को मदद करे. ऐसे में केंद्र सरकार बिहार की बराबर मदद कर भी रही है. प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह बिहार की मदद करने में जुटे हुए हैं, जिसे विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कहा भी जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget