एक्सप्लोरर

बिहार: मंत्रिमंडल को लेकर JDU-BJP के बीच मंथन जारी, RJD ने इस अंदाज में कसा तंज

आरजेडी नेता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है. एनडीए में तय नहीं हो पा रहा है की मंत्री किसको बनाया जाए और शेयर क्या होना चाहिए.

पटना: बिहार में मंत्रिमंडल को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच मंथन जारी है. गुरुवार को बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने पर आरजेडी ने एक बार फिर एनडीए पर निशाना साधा है. आरजेडी नेता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है. अपने चाल में सबलोग माहिर हैं. एनडीए में तय नहीं हो पा रहा है की मंत्री किसको बनाया जाए और शेयर क्या होना चाहिए.

वीरेंद्र यादव ने कहा कि सीएम नीतीश का कहना है कि मंत्रिमंडल में 50-50 भागीदारी हो और वह अपने पसंद का मंत्री बनाना चाहते हैं. राजद नेता ने कहा कि बीजेपी का कहना है कि आरएसएस के लोग हैं उन्हें ही मंत्री बनाया जाएगा. यह एनडीए का मामला है. लेकिन सब कुछ ठीक ठाक नहीं है और दोनों में रिश्ते बहुत खराब होते जा रहे हैं. वहीं मांझी के प्रेशर पॉलिटिक्स पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि जीतनराम मांझी के बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहिए. निश्चित रूप से वह इसके हकदार हैं. बीजेपी-जेडीयू नेताओं को उनकी मांग पर विचार करने की जरूरत है.

बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं- RJD

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाई वीरेन्द्र ने कहा कि मंत्रिमंडल गठन करने से बिहार का विकास नहीं होने वाला है. बिहार का विनाश हो रहा है. सीएम नीतीश क़ानून व्यवस्था को लेकर मीटिंग कर रहे हैं लेकिन बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. अपराध तांडव मचा रहा है. बिहार में हत्या, लूट जैसी रोजाना घटना हो रही है. इसपर किसी की नजर नहीं है.

भाई वीरेन्द्र ने कहा कि बिहार के किसान रोड पर हैं. जिस तरह से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली का किसान रोड पर है और उनके समर्थन में यहां के लोग हैं. उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कानून को सरकार को वापस लेना पड़ेगा. यह कानून उद्योगपतियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है. किसान इस देश की रीढ़ है और उसको सरकार तोड़ना चाहती है.

यह भी पढ़ें-

तेज प्रताप यादव बोले- पहले PM मोदी लगवाएं कोरोना वैक्सीन, फिर हम लगवाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget