एक्सप्लोरर

Union Budget 2024: बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने केंद्रीय बजट को सराहा, कहा- 'काफी अर्से बाद प्रदेश के लिए खुशखबरी'

Unoin Budget: बिहार राज्य इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष केपीएस केसरी ने कहा कि बजट में अकेले 10% के करीब बिहार को मिलेगा. नीतीश कुमार को इस बार बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

Bihar Industries Association On Unoin Budget: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंगलवार (23 जुलाई) को पहला बजट पेश किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन ने जिन्होंने लगातार सातवीं बार आज देश के लिए बजट पेश किया है, उन्होंने इस बजट में बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है. बिहार को लगभग 1 लाख करोड़ की राशि योजनाओं पर खर्च करने के लिए दी गई है. इस पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्यों ने काफी खुशी का इजहार किया है.

केंद्रीय बजट को बीआईए ने सराहा

दरअसल मंगलवार को बिहार राज्य इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य पूरे बजट पर नजर बनाए हुए थे. बजट पेश होने के बाद उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि अभी तक के जितने भी बजट पेश हुए हैं उन सभी बजट में आज का बजट बिहार के लिए काफी खुश करने वाला है. उन्होंने बताया कि पूरे देश के लिए जितने बजट में राशि रखी गई उसका साढ़े नौ से 10% सिर्फ बिहार को दिया गया है. कई मद में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये बिहार के लिए 2024-25 की बजट में दिया गया है.

बिहार राज्य इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष केपीएस केसरी ने कहा कि काफी अर्से बाद बिहार के लिए खुशखबरी है बजट में अकेले 10% के करीब बिहार को मिलेगा. नीतीश कुमार को इस बार बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. योजनाओं में सही तरीके से राशि खर्च हो इस पर भी ध्यान देना होगा. बिहार विकास के रास्ते पर और आगे बढ़ेगा. ये राशि विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में काफी मददगार होगी. इनमें अगर बिहार सरकार इस पर सही ढंग से काम करेगी तो बिहार का  विकास की गति बहुत आगे बढ़ेगा.

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद

बीआईए के सदस्यों ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद भी किया है. हालांकि इनका ये भी मानना है कि इतनी बड़ी राशि को लेने के लिए इस पर त्वरित योजना बना कर केंद्र को भेजना और जल्द ही इस पर काम शुरू करने की जरूरत है. ताकि इसी साल ये राशि बिहार को मिल सके. तभी बिहार का विकास और आगे बढ़ पाएगा. केंद्र की नजर हम पर हैं क्योंकि इस बार हमारी भागिदारी सरकार में अहम है. बता दें कि बिहार को इस बार बजट में कुल 58,500 करोड़ की राशि दी गई है, जिसमें सड़क निर्माण, विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट, पर्यटन और बिजली जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. 

ये भी पढ़ेंः Union Budget 2024: बजट में बिहार के लिए हुए ऐलान पर उपेंद्र कुशवाहा ने की तारीफ, JDU की भी पहली प्रतिक्रिया आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget