एक्सप्लोरर

बिहार के IAS अफसर का सादा अंदाज: कुल्हड़ में पी चाय, खुद बनाई लौंग लता मिठाई

IAS S Siddharth: प्रशासनिक अधिकारियों की छवि जन मानस पर गहरा असर डालती है. उन्हें मजबूत बना सकती है. राजगीर में दुकान पर पहुंचे लोग डॉ. एस. सिद्धार्थ को मिठाई बनाते देख आश्चर्यचकित रह गए.

Bihar IAS Officer: बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ एक बार फिर अपने सरल और जमीन से जुड़े व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं. बुधवार की शाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह राजगीर के एक सामान्य चाय दुकान पर मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीते और एक स्थानीय मिठाई लौंग लता बनाते नजर आ रहे हैx.

सरकारी कार्यक्रम में राजगीर गए थे एस. सिद्धार्थ 

दरअसल डॉ. एस. सिद्धार्थ उस दिन किसी सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर पहुंचे थे, कार्यक्रम के बाद जब उन्हें चाय पीने की इच्छा हुई तो वे बगैर किसी तामझाम के सीधे पास की एक साधारण सी चाय की दुकान पर चले गए. चायवाले ने उन्हें नहीं पहचाना और अन्य ग्राहकों की तरह उन्हें भी कुल्हड़ में चाय थमा दी. फिर डॉ. सिद्धार्थ ने उस चाय का आनंद लिया.

इसी दौरान उनकी नजर दुकान पर तल रही एक मिठाई लौंग लता पर पड़ी. यह मिठाई बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में बेहद लोकप्रिय है, जो अपने स्वाद और मीठी भरावट के लिए पहचानी जाती है. उन्होंने दुकानदार से इसकी जानकारी ली और फिर स्वयं हाथ में सामग्री लेकर लौंग लता बनाना शुरू कर दिया. उन्होंने न सिर्फ उसे आकार दिया बल्कि गर्म तेल में तलने का काम भी खुद किया.

डॉ. सिद्धार्थ के प्रेरणादायक कार्य देख लोग हैरान 

थोड़ी देर में दुकान पर कुछ अन्य लोग भी चाय पीने पहुंचे. जैसे ही उन्होंने डॉ. सिद्धार्थ को पहचाना, वे आश्चर्यचकित रह गए और प्रणाम सर कहकर अभिवादन किया. फिर दुकानदार और आस-पास खड़े लोग भी जान गए कि उनके सामने कोई आम ग्राहक नहीं, बल्कि राज्य के शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी खड़े हैं. डॉ. सिद्धार्थ की यह पहल न केवल एक प्रेरणादायक दृश्य रही बल्कि यह भी दिखा गई कि सादगी और जमीन से जुड़ाव आज भी प्रशासनिक अधिकारियों की छवि जन मानस को मजबूत बना सकती है.

जिस मिठाई को डॉ. सिद्धार्थ बना रहे थे वह लौंग लता है, एक पारंपरिक मिठाई जो बिहार के हर कोने में लोकप्रिय है, इसे मैदा की पतली परत में खोया लौंग की भरावट के साथ लपेट कर बनाया जाता है, तेल में तला जाता है और अंत में शक्कर की चाशनी में डुबोया जाता है.

ये भी पढ़ें: विधान परिषद कंप्यूटर डाटा डिलीट केस: एक्शन में EOU, SIT का गठन, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget