एक्सप्लोरर

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री बोले- पिछले 10 दिनों में कोरोना ने पांव पसारे, तेजस्वी यादव बंद कमरे में खेल रहे ट्वीट-ट्वीट

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के लिए समय अनुकुल नहीं है, लेकिन चुनाव को लेकर जितने चिंतित वे हैं, शायद ही कोई पार्टी होगी.

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि तेजस्वी यादव कोरोना काल में भी सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को कुछ दिखाई नहीं पड़ता, बंद कमरे ट्वीट-ट्वीट खेलते हैं. कोरोना संकट के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लगातार विरोधाभाषी बयान पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निशाना साधा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है.

मंगल पांडे ने कहा, "जांच में तेजी लाने के साथ-साथ मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए संसाधनों के अलावा आइसोलेशन सेंटरों में बढ़ोतरी की जा रही है. बावजूद इसके नेता प्रतिपक्ष हर दिन ट्वीट और बयानबाजी कर सरकार के काम पर सवाल उठा रहे हैं. ट्वीट करने के लिए वे शब्दकोष से शब्द खोज-खोज सरकार पर न सिर्फ झूठा आरोप मढ़ रहे हैं, बल्कि कोरोना काल में भी सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं."

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले दस दिनों में सूबे में कोरोना ने तेजी से पांव पसारे हैं. सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना संदिग्धों की जांच कर संक्रमितों की पहचान की जाए. इसके लिए जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाने से लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि आधे घंटे में संक्रमण का पता चल सके. इस दिशा में केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार हर बिंदू पर काम कर रही है.

मंगल पांडे ने तेजस्वी पर ट्वीट ट्वीट खेलने का आरोप लगाते हुए कहा, "नेता प्रतिपक्ष को कुछ दिखाई तो पड़ता नहीं है. वे सिर्फ कमरे में बंद होकर ट्वीट-ट्वीट खेलते हैं और जब इच्छा होती है, तो चर्चा में बने रहने के लिए तथ्य से परे बयान देकर जनता को बरगलाते हैं. सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभा, नेता प्रतिपक्ष संकट के कठिन दौर में भी अपनी राजनीति चमका रहे हैं, लेकिन सूबे की जनता उनकी हवाबाजी को हवा में ही उड़ाने का काम कर रही है."

मंगल पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के लिए समय अनुकुल नहीं है, लेकिन चुनाव को लेकर जितने चिंतित वे हैं, शायद ही कोई पार्टी होगी. उन्हें डर है कि आगामी चुनाव में उनका 2010 से भी बुरा हाला होने वाला है. इसलिए चुनाव का विरोध कर अपना वोट बैंक बनाने में जुटे हैं. उन्हें मालूम होना चाहिए कि सूबे का मुखिया अदृश्य नहीं, वे खुद पूरे परिदृश्य से बाहर हैं. घोर विपदा के समय भी वे अपने दायित्वों से भाग रहे हैं. खुद संक्रमण के डर से घर में बंद हैं और दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं. उनके लिए तो ट्वीट और बयानबाजी ही सब कुछ है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत बोले, सचिन पायलट कहा करते थे 'मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं'   विकास दुबे मुठभेड़: 22 जुलाई को न्यायिक आयोग के सदस्यों के नाम तय करेगा SC, जांच का दायरा व्यापक रखने के दिये संकेत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget