एक्सप्लोरर

Bihar Headmaster Jobs 2022: परीक्षा से सीधे होगी 6421 प्रधानाध्यापकों की भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख और पूरी जानकारी देखें

प्रधानाध्यापक के लिए न्यूनतम 31 और अधिकतम 47 वर्ष आयु के शिक्षक आवेदन के पात्र होंगे. आज से आवेदन शुरू हो गया है. देख लें परीक्षा से जुड़ी एक-एक जानकारी.

Bihar Government Jobs 2022: बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर होगी. इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 2179 पद सुरक्षित रखे गए हैं. आज पांच मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू किया गया है. भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग को परीक्षा कराने की जिम्मेवारी दी गई है. आयोग की ओर से परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च तक है.

किस कोटि के लिए कितने पद

सामान्य के लिए कुल 2571 पद हैं, जिसमें 903 महिलाओं के लिए आरक्षित है. ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 639 पद हैं जिसमें 189 महिलाओं के लिए है. अनुसूचित जाति के लिए कुल सीट 1027 पद हैं जिसमें से 385 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 66 पद हैं जिसमें 20 सीट महिलाओं के लिए है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 1157 पद हैं. इसमें 426 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है.

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election: 24 सीटों पर अकेले लड़ेगी कांग्रेस, दो दिन में होने जा रहा बड़ा ऐलान, पढ़ें क्या कह रहे हैं मदन मोहन झा

प्रधानाध्यापक के लिए योग्यता

प्रधानाध्यापक के लिए न्यूनतम 31 और अधिकतम 47 वर्ष आयु के शिक्षक आवेदन के पात्र होंगे. मान्यता प्राप्त विवि से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए. अभ्यर्थी को बीएड या बीएड या बीएससीएड उत्तीर्ण होना चाहिए. 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में उत्तीर्ण होना आवश्यक है. एससी, एसटी, अति पिछड़ा, पिछड़ा, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी.

प्रधानाध्यापक के लिए केवल लिखित परीक्षा होगी. 150 प्रश्नों का जवाब देना होगा. सामान्य अध्ययन से 100 एवं बीएड कोर्स से 50 अंकों के प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है, जबकि 0.25 अंक गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे. ओएमआर शीट पर परीक्षा होगी जो दो घंटे तक चलेगी.

कितने पर होगा क्वालीफाई

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34 प्रतिशत एवं एससी-एसटी, महिलाओं एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 32 प्रतिशत न्यूनतम क्वालीफाई अंक है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बंगाल के 'कच्चा बादाम' के बाद अब बिहार की 'पकी चाय'! अच्छे-अच्छों को फेल कर देगा पटना का ये 'मेरियो रैपर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
Xप्लेन: बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget