एक्सप्लोरर

Bihar Crime: हाजीपुर में महिला ने खेली खून की होली, पति का प्राइवेट पार्ट काट कर बेरहमी से मारा

Hajipur Murder: हाजीपुर में रंगों के त्योहार होली के दिन एक पति-पत्नी के बीच खून की होली खेली गई. इस घटना में पति की मौत हो गई और हत्यारन पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Wife Killed Husband: बिहार के हाजीपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां शनिवार को होली के त्योहार के दिन ही एक बेरहम पत्नी ने अपनी पति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. जिले के लालगंज के करताहा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में विवाद के बाद पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे पति की मौत हो गई.

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. 

दरअसल यह हैरान करने वाला मामला हाजीपुर के करताहा थाना क्षेत्र के भटौली भगवान गांव का है, जहां 28 वर्षीय मिथिलेश पासवान का शनिवार होली के दिन पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई पत्नी ने अपने ही पति मिथिलेश पासवान के प्राइवेट पार्ट को काट दिया. जिसके कारण पति मिथिलेश की दर्दनाक मौत हो गई. 

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पत्नी प्रियंका कुमारी अपने प्रेमी से होली के मौके पर बातचीत कर रही थी, जिसकी भनक पति मिथिलेश पासवान को लगी. मिथिलेश ने इस बारे में अपनी पत्नी से पूछताछ की. इसी दौरान विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने होली के दिन अपने पति की हत्या कर दी.  

हालांकि इस ममले में डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि होली का दिन था. पति-पत्नी के बीच किसी बात का विवाद हुआ. इस दौरान पत्नी प्रियंका देवी ने ईंटा से प्रहार किया, सिर पर जख्म होने के कारण उसकी मौत हो गई. प्राथमिकी दर्ज कर मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है.  

परिवार के लोगों का क्या है कहना?

इस मामले में मृतक मिथिलेश के परिवार के कई लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. दोनों घर में बंद थे. उसके बाद पता चला कि मिथिलेश की मौत हो गई है. मारपीट हुई है. प्राइवेट पार्ट काटा गया है. पुलिस महिला को पकड़ कर थाने ले गई है. 

ये भी पढे़ं: सिपाही पर धौंस दिखाकर बुरे फंसे तेज प्रताप, बीजेपी के मंत्री ने कह दिया- मांगें माफी नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget