एक्सप्लोरर

सिपाही पर धौंस दिखाकर बुरे फंसे तेज प्रताप, बीजेपी के मंत्री ने कह दिया- मांगें माफी नहीं तो...

Prem Kumar: मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि तेज प्रताप को सस्पेंड करने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें नियम और कानून की जानकारी होनी चाहिए.  ये बहुत निंदनीय है.

Minister Prem Kumar: बिहार के आरजेडी विधायक और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का शनिवार को होली के दिन एक सिपाही से डांस कराने का वीडियो सामने आया है, इस पर अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. एनडीए के नेताओं ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है. हालांकि आरजेडी की तरफ से अब तक इस पर कोई सफाई सामने नहीं आई है. या यूं कहें कि तेज प्रताप की इस हरकत ने आरजेडी की बोलती बंद कर दी है. उन्हें कोई जवाब देते नहीं बन रहा है. 

बीजेपी नेताओं ने जंगलराज को याद किया

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने लालू शासन और जंगलराज को याद किया है. गिरिराज सिंह के बाद अब मंत्री प्रेम कुमार ने भी लालू यादव और उनकी पार्टी पर हमला बोला है. बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि तेज प्रताप यादव जिस तरह से बिहार की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को आदेश दे रहे हैं, वे फिर से जंगलराज की याद दिला रहे हैं.

'तेज प्रताप यादव को माफी मांगनी चाहिए'

प्रेम कुमार ने कहा, 'बिहार में कानून का राज है और पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सुरक्षा के लिए लगे हैं, नाचने-गाने के लिए नहीं. उन्हें (तेज प्रताप को) सस्पेंड करने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें नियम और कानून की जानकारी होनी चाहिए.  ये बहुत निंदनीय है. तेज प्रताप यादव को माफी मांगनी चाहिए, और अपनी गलती के लिए खेद व्यक्त करना चाहिए. नहीं तो आने वाले समय में जनता उन्हें सबक सिखाएगी."

ये भी पढ़ें: VIDEO: ...तो सस्पेंड कर दिए जाओगे, तेज प्रताप ने होली पर सिपाही को नचाया, खुद गाया फगुआ गीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget