एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का आज शपथग्रहण, जानें- तारकिशोर, रेणु देवी के साथ मंत्रिमंडल में किसे मिल सकती है जगह

नीतीश मंत्रिमंडल में JDU के संभावित नाम- विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, अशोक चौधरी.

Nitish Kumar Swearing: जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार आज 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे. उनके साथ उनका नया मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकता है. इस मंत्रिमंडल में बीजेपी और जेडीयू के कई नए चहेरे भी देखने को मिल सकते हैं. यहां हम आपको नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी और जेडीयू के संभावित चहेरों के नाम बता रहे हैं.

नीतीश मंत्रिमंडल में BJP के संभावित नाम- तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, नीतीश मिश्रा, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार, विजय सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, प्रमोद कुमार, रामनारायण मंडल, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, संजीव चौरसिया.

नीतीश मंत्रिमंडल में JDU के संभावित नाम- विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, अशोक चौधरी. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से संतोष मांझी और विकासशील इन्सान पार्टी से मुकेश सहनी भी आज  नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ ले सकते हैं.

इस बार चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटें जीती हैं जबकि जेडीयू की सीटें घटकर 43 रह गईं, इसलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बीजेपी का ही दबदबा होगा. सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू कोटे से 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं जबकि बीजेपी कोटे से 18 से 20 मंत्री बन सकते हैं.

छह बार मुख्यमंत्री रहे, अब 7वीं बार की बारी पहली बार नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन सिर्फ 7 दिनों तक मुख्यमंत्री रह पाए. उनकी सरकार गिर गई और समता पार्टी की सरकार बनी थी. दूसरी बार 24 नवंबर 2005 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. (इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव हुआ, इसमें जेडीयू की करारी हार हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया. तब जीतन राम मांझी पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.)

चौथी बार 22 फरवरी 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. छठी बार 27 जुलाई 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. बता दें कि 1994 में वे लालू प्रसाद यादव से अलग होकर नीतीश ने ख़ुद की समता पार्टी बनाई, ,साल 2005 में समता पार्टी का जनता दल से विलय करके जनता दल (यूनाइटेड) बनाई थी.

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: दवाई की पुड़िया बनाते-बनाते राजनेता बनने के ख्वाब देखने लगे थे नीतीश, 7वीं बार सीएम बनने जा रहे हैं

नीतीश कुमार आज 7वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तारकिशोर और रेणु देवी हो सकते हैं बिहार के नए उप मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मृतक की तेरहवीं पर जुटेंगे हजारों लोग, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मृतक की तेरहवीं पर जुटेंगे हजारों लोग, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
एनकाउंटर केस: SHO, STF जवान और भरत तिवारी की पिस्टल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई, खुलेगा राज!
एनकाउंटर केस: SHO, STF जवान और भरत तिवारी की पिस्टल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई, खुलेगा राज!

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget