एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार आज 7वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तारकिशोर और रेणु देवी हो सकते हैं बिहार के नए उप मुख्यमंत्री

कटिहार से चौथी बार निर्वाचित विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया.

पटना: जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार आज बिहार के 37वें मुख्यमंत्री के तौर पर 7वीं बार शपथ लेंगे. नीतीश सरकार का शपथग्रहण आज शाम साढ़े चार बजे होगा. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले जनादेश के बाद रविवार को नीतीश ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालांकि, उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सुशील कुमार मोदी के नाम पर संशय कायम है.

वहीं, बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी. बहरहाल, प्रसाद और रेणु देवी के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही है.

सुशील मोदी का ट्वीट बिहार में एनडीए गठबंधन की पिछली सरकारों में उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी के एक ट्वीट से कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई. सुशील मोदी ने ट्वीट किया, "बीजेपी और संघ परिवार ने मुझे काफी कुछ दिया और आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता."

सुशील मोदी के बयान पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, "आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता."

राज्यपाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार का बयान राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा, "सोमवार दोपहर बाद 4 से 4.30 बजे के दौरान शपथ ग्रहण समारोह होगा. राज्यपाल महोदय ने मुझे मुख्यमंत्री मनोनीत किया है. आगे राज्य का विकास हो, इसके लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे, सभी मिलकर हर क्षेत्र और हर तबके के विकास के लिए काम करेंगे. शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें तय होगा कि सदन की बैठक कब बुलानी है ताकि सदस्यों का शपथ ग्रहण हो सके."

मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे, यह भी तय हो जाएगा. यह पूछे जाने पर कि क्या सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री बनेंगे, कुमार ने कहा कि यह भी थोड़े समय में तय हो जाएगा.

तारकिशोर, रेणु देवी हो सकते हैं बिहार के नए उप मुख्यमंत्री कटिहार से चौथी बार निर्वाचित विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया. अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों को नीतीश कुमार नीत नयी एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. बिहार बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, "बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद और उपनेता चुने जाने पर रेणु देवी को बहुत-बहुत बधाई."

बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया.

कौन हैं तारकिशोर और रेणु देवी तारकिशोर प्रसाद वैश्य समुदाय से आते हैं और चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. प्रसाद आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों को निभा चुके हैं. उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपना पेशा कृषि बताया है और उनकी शिक्षा इंटरमीडिएट पास बतायी गई है. वहीं, रेणु देवी अति पिछड़ा वर्ग के तहत नोनिया समुदाय से आती हैं और बेतिया सीट से चार बार विधायक चुनी गई हैं.

बता दें, हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में रोमांचक मुकाबले में एनडीए गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं. एनडीए में बीजेपी को 74 सीटें, जडी(यू) को 43, हम और वीआईपी को चार-चार सीटें मिली हैं. साल 2015 के विधानसभा चुनावों में जडी(यू) को 71 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें- बिहार की नई सरकार में हो सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री, जानें- कौन हैं इस पद के दावेदार? बिहार: रोहतास में अपराधियों ने कुख्यात समेत दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget