एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: दवाई की पुड़िया बनाते-बनाते राजनेता बनने के ख्वाब देखने लगे थे नीतीश, 7वीं बार सीएम बनने जा रहे हैं

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था. नीतीश का रुझान बचपन से ही राजनीति की ओर ज्यादा रहा. हालांकि वो पढ़ाई लिखाई में भी काफी तेज़ थे.

नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में करीब चार दशकों से सक्रीय हैं. 15 साल से वो बिहार के मुख्यमंत्री हैं. उनकी छवि सुशासन बाबू की रही है, लेकिन विपक्षी नेता उन्हें 'पलटू राम' की संज्ञा भी देते रहे हैं. विवादों और तारीफों से इतर नीतीश ने हिंदुस्तानी सियासत में अपनी एक अलग राह बनाई और उस पर चलकर अपनी वो पहचान भी कायम की, जिससे वो देश के दिग्गज नेताओं में शामिल हुए. एक वक्त ऐसा भी था, जब विरोधी खेमे के बीच नीतीश कुमार के नाम की चर्चा मोदी के विकल्प के तौर पर होती थी. हालांकि नीतीश कुमार ने इन चर्चाओ पर अपनी कोई राय कभी व्यक्त नहीं की. मौजूदा चुनाव में उनके गठबंधन की हार के आसार बताए गए, लेकिन बाज़ी पलट गई. नीतीश को सीटें कम आई, लेकिन राजनीतिक कद ऐसा की साझीदार बड़ी पार्टी को भी उन्हें सीएम बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

बिहार के बख्तियारपुर में हुआ जन्म नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था. उनकी मां का नाम परमेश्वरी देवी था और पिता राम लखन सिंह एक आयुर्वेदिक डॉक्टर (वैद्य) थे. तब नीतीश अपने पिता की दवाइयों की पुड़ियां बनाते थे. नीतीश ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही एक स्कूल से की. बाद में उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से साल 1972 में मकैनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली. पढ़ाई के बाद उन्होंने बिहार इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करना शुरू किया, लेकिन उनका मन नहीं लगा और उन्होंने राजनीति का रुख किया.

नीतीश का रुझान बचपन से ही राजनीति की ओर ज्यादा रहा. हालांकि वो पढ़ाई लिखाई में भी काफी तेज़ थे. दरअसल नीतीश के पिता वैद्य होने के साथ साथ कांग्रेस नेता भी थे और बिहार के दिग्गज नेता अनुग्रह नारायण सिंह के बेहद करीबी भी थे. अनुग्रह नारायण सिंह जब कभी भी नीतीश के गांव आते थे, तो वो उन्हें बेहद गौर से सुना करते थे. नीतीश के शिक्षकों ने भी इस बात की तस्दीक की है कि बेहद कम उम्र से ही उनका दिल राजनीति की ओर झुक गया था.

साल 1973 में की शादी नीतीश कुमार ने नौकरी की शुरुआत के साथ ही शादी भी कर ली थी. उन्होंने मंजू कुमारी सिन्हा से 22 फरवरी 1973 को शादी की. नीतीश और मंजू का एक बेटा है निशांत कुमार, जो कि एक इंजीनिर हैं. साल 2007 में जब नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब 53 साल की उम्र में उनकी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा का निधन हो गया. उन्हें निमोनिया हुआ था और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कई दिनों के इलाज के बाद दम तोड़ दिया था.

छह बार मुख्यमंत्री रहे, अब 7वीं बार की बारी पहली बार नीतीश कुमार 3 मार्च सन् 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन वह 7 दिनों तक मुख्यमंत्री रह पाए. समता पार्टी की सरकार बनी थी. दूसरी बार 24 नवंबर 2005 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. (इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव हुआ, इसमें जेडीयू की करारी हार हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया. तब जीतन राम मांझी पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.) चौथी बार 22 फरवरी 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. छठी बार 27 जुलाई 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. बता दें कि 1994 में वे लालू प्रसाद यादव से अलग होकर नीतीश ने ख़ुद की समता पार्टी बनाई, ,साल 2005 में समता पार्टी का जनता दल से विलय करके जनता दल (यूनाइटेड) बनाई थी.

मुख्यमंत्री बनने के अलावा नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री भी रहे. उन्हें अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में रेल मंत्रालय का अहम विभाग दिया गया था. ये भी दिलचस्प बात है कि उनके सबसे बड़े विरोधी और एक वक्त में साथी रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी बिहार के मुख्यमंत्री बनने के अलावा रेल मंत्री भी रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष और CJP के प्रदर्शन पर SC में सुनवाई, CJI हुए गुस्सा- कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है?
विपक्ष और CJP के प्रदर्शन पर SC में सुनवाई, CJI हुए गुस्सा- कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है?
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
हिमालय में हेलीकॉप्टर 'टूरिज्म' या जान का जोखिम? बद्रीनाथ से एवरेस्ट तक हादसों ने उठाए सवाल
हिमालय में हेलीकॉप्टर 'टूरिज्म' या जान का जोखिम? बद्रीनाथ से एवरेस्ट तक हादसों ने उठाए सवाल
चुनाव आयोग ने यूपी को लेकर लिया बड़ा फैसला, 5 राज्यों के चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
चुनाव आयोग ने यूपी को लेकर लिया बड़ा फैसला, 5 राज्यों के चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget