एक्सप्लोरर

बिहार: मास्क नहीं लगाने वालों पर सरकार सख्त, सितंबर में 76 हजार लोगों पर लगा जुर्माना, वसूले इतने लाख रुपये

एक सितंबर से सोमवार तक कुल 6,630 वाहन जब्त किए गए हैं और करीब 2 करोड़ 16 लाख 68 हजार 300 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है.

पटना: बिहार में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. लिहाजा सरकार मास्क नहीं लगाने वालों को कोई भी रियायत देने के मूड में नहीं हैं. मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और उन पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है. इस महीने अब तक 76 हजार लोगों से जुर्माना वसूला गया. बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने एक सितंबर से लागू अनलॉक-4 के तहत जारी गाइडलाइन्स का अनुपालन कराया जा रहा है.

कुमार ने कहा कि सोमवार को 386 वाहन जब्त किए गए हैं और 12 लाख 81 हजार 700 रुपये की राशि जुर्माने के रुप में वसूल की गई. उन्होंने कहा कि एक सितंबर से सोमवार तक कुल 6,630 वाहन जब्त किए गए हैं और करीब 2 करोड़ 16 लाख 68 हजार 300 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है.

मास्क नहीं पहनने वाले 76,907 लोगों पर कार्रवायी

उन्होंने बताया, "सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है. सोमवार को मास्क नहीं पहनने वाले 4,526 व्यक्तियों से 2 लाख 26 हजार 350 रूपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है. इस प्रकार एक सितंबर से अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 76,907 व्यक्तियों से 38 लाख 45 हजार 350 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है."

अनुपम कुमार ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिये उठाये जा रहे कदमों और नए दिशा-निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाये जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election: महागठबंधन में सीटों का नहीं बैठ पा रहा समीकरण, जानें- कहां फंस रहा है पेंच

बिहार: NDA में सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं, वक्त आने पर बता देंगे फार्मूला- देवेंद्र फडणवीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
बांका में आसमानी आफत, वज्रपात से 6 की मौत, 4 झुलसे
बांका में आसमानी आफत, वज्रपात से 6 की मौत, 4 झुलसे
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget